फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cleanliness is bad at the bus stand, piles of filth are everywhere, manholes also closed for a month

Sirsa News: बस स्टैंड पर सफाई बदहाल, जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर, एक माह से मैनहोल भी बंद

Wed, 05 Feb 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 05 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness is bad at the bus stand, piles of filth are everywhere, manholes also closed for a month
कालांवाली में सीवरेज मैनहाेल बंद होने से ओवरफ्लो होता दूषित पानी। संवाद
रोहित जैन
विज्ञापन

कालांवाली। नवनियुक्त सफाई कर्मचारी की लापरवाही के चलते हरियाणा बस स्टैंड में गंदगी का आलम है। बस स्टैंड पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। एक माह से सीवरेज के मैनहोल बंद होने के कारण शौचालय में दुर्गंध फैली हुई है। इसके चलते यात्री खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। अहम बात यह है कि एचकेआरएन के तहत हाल ही में ज्वाइन करने वाला सफाई कर्मचारी 25 दिन में से 16 दिन अवकाश पर रहा है।
यात्री राजविंद्र सिंह, लब्बी सिंह, बिंदर सिंह, शिंगारा सिंह, मनदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, नीतू, अंजु, पूजा, कमलेश ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार सफाई अभियान व खुले में शौच मुक्त अभियान पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, ताकि सफाई व्यवस्था सुधरे और हर व्यक्ति को शौचालय की सुविधा मिले। धरातल पर हालात बदतर बने हुए हैं। शौचालयों में सफाई न होने के चलते हर समय दुर्गंध का माहौल बना रहता है। इसके अलावा बस स्टैंड पर उगी कंटीली झाड़ियों के कारण जंगल बना हुआ है। इस कारण आपराधिक घटनाएं होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने परिवहन विभाग से बस स्टैंड पर नियमित सफाई करवाने, सीवरेज लाइन खुलवाने, शौचालयों की सफाई करवाने, कंटीली झाड़ियों को कटवाने की मांग की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन



:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

सफाई कर्मचारी 25 दिन में 16 दिन रहा गैर-हाजिर

सफाई कर्मचारी के नियमित ड्यूटी पर न आने के कारण भी बस स्टैंड पर सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। अड्डा इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि हरियाणा कौशल निगम के तहत 12 जनवरी को ही सफाई कर्मचारी ने ज्वाइन किया है। ज्वाइन करने के बाद सफाई कर्मचारी 16 दिन गैर-हाजिर रहा है और 9 दिन ही काम पर आया है। यहीं कारण है कि बस स्टैंड में सफाई नियमित नहीं हो पाती है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
रोजाना सैंकड़ों यात्री करते हैं सफर

कालांवाली बस स्टैंड की बात करें तो प्रतिदिन डबवाली, सिरसा, रानियां, सरदूलगढ़, रोड़ी, तलवंडी साबो, बठिंडा को अनेक बसों का आवागमन होता है। इनमें रोजाना सैकड़ों विद्यार्थी व यात्री सफर करते हैं। बस स्टैंड का सार्वजनिक शौचालय बदहाल होने और सफाई अव्यवस्था से यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिला यात्रियों को ज्यादा परेशानी हो रही है।


---
अपने स्तर पर कर रहा हूं प्रयास : अड्डा इंचार्ज

मैने अभी कार्यभार संभाला है। सफाई कर्मचारी के नियमित न आने के कारण दिक्कत पेश हो रही है। फिर भी मैं अपने स्तर पर भी सफाई व्यवस्था को सुधार रहा हूं। शौचालयों की सफाई जल्द करवा दी जाएगी। सुशील कुमार, अड्डा इंचार्ज।

कालांवाली में सीवरेज मैनहाेल बंद होने से ओवरफ्लो होता दूषित पानी। संवाद

कालांवाली में सीवरेज मैनहाेल बंद होने से ओवरफ्लो होता दूषित पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed