फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cleanliness drive will run in every ward till June 28

Sirsa News: 28 जून तक हर वार्ड में चलेगा स्वच्छता अभियान, चमकेंगी शहर की गलियां और सड़कें

Tue, 25 Jun 2024 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 25 Jun 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive will run in every ward till June 28
सिरसा में स्वच्छता  जागरूकता मुहिम चलाते  सीएसआई जयवीर सिंह व कर्मचारी।
सिरसा। बारिश के बाद शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर शहरवासियों की शिकायतें निरंतर बढ़ गई हैं। शिकायत बढ़ने के साथ ही स्वच्छता के लिए नगर परिषद प्रशासन ने विशेष कार्य योजना तैयार की है। इस कार्य योजना के तहत प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता अभियान चलेगा। 28 जून तक लगभग सभी वार्डों में गंदगी के लगे ढेर हटाए जाएंगे। इसमें कर्मचारियों के साथ मशीनरी का प्रयोग होगा। इसी विशेष अभियान की शुरुआत सोमवार को नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक जयवीर सिंह व उनकी टीम ने की। भगवान वाल्मीकि चौक से अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि नगर परिषद के पास शहर में 31 वार्ड हैं। नगर परिषद ने इन वार्डों की सफाई की जिम्मेदारी निजी एजेंसी को दी हुई है। वहीं नगर परिषद के कर्मचारी शहर के अंदरूनी इलाकों की सफाई व्यवस्था संभालते हैं। मानसून के मौसम में बारिश के साथ ही खाली भूखंडों में पड़ी गंदगी और खाली प्लाट में उगी झाड़ियां आदि लोगों के लिए आफत बन जाते है। बारिश के बाद खाली भूखंडों में पड़ी गंदगी के कारण बदबू भरा माहौल हो जाता है और लोगों को जीना मुहाल हो जाता है।
विज्ञापन

इन भूखंडों के मालिक भी इसको लेकर गंभीरता नहीं दिखाते हैं। ऐसे में नगर परिषद की ओर से स्वच्छता अभियान के तहत इन भूखंडों की एक बारगी सफाई कुछ हद तक की जाएगी। उसके बाद संबंधित मालिकों को नोटिस जारी किया जाएगा, कि वह अपने भूखंडों की चहारदीवारी करें। जिससे भूखंडों में गंदगी न डले। संपत्ति मालिक ऐसा नहीं करेगा तो उसको नगर परिषद की ओर से नोटिस व जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई दरोगा की अगुवाई में चलेगा अभियान
सीएसआई जयवीर सिंह ने बताया कि वार्डों में सफाई जिम्मेदारी दारोगा की होती है। उसी की अगुवाई में ही स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान से वार्डों में गंदगी खत्म होगी। वहीं लोगों को गीले व सूखे कूड़े को सड़कों व खाली भूखंडों में न फेंकने को लेकर जागरूक किया जाएगा। क्योंकि सभी एरिया में नगर परिषद की ओर से कचरा उठाने के लिए गाड़ी भेजी जाती है। इसलिए सभी लोग गाड़ी में कूड़ा डालें। खुले में कोई कूड़ा न फैंके। खुले में कूड़ा फेंकने और जलाने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है।
स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम कर सकती है निरीक्षण
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर इस बार नगर परिषद के पास तकनीकी एक्सपर्ट से लेकर सीटीएल तक मौजूद है। जो विशेष टीमों का गठन कर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का कार्य करेंगे। वहीं तकनीकी एक्सपर्ट स्वच्छता को लेकर तकनीकी पहलुओं पर कार्य करेंगे। जिससे की स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर अंक प्राप्त किए जा सके। अहम बात यह है कि जिन्हें तकनीकी विशेषज्ञ लगाया गया है वह लंबे समय से सिरसा में स्वच्छता सर्वेक्षण का हिस्सा रहे हैं।


स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया है। प्रत्येक वार्ड में नियमित सफाई के अतिरिक्त अभियान चलेगा। इसमें गंदगी के ढेर से लेकर खाली भूखंडों को साफ करने की कवायद की जाएगी। जिससे वार्डों को पूरी तरह से स्वच्छ व सुंदर बनाया जा सके। -जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed