{"_id":"635ebd3a0103b664a40ff1d1","slug":"cleaning-started-workers-engaged-even-on-holidays-took-out-200-tons-of-garbage-from-the-city-sirsa-news-hsr645867979","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई शुरू, छुट्टी के दिन भी जुटे कर्मचारी, शहर से 200 टन कचरा निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई शुरू, छुट्टी के दिन भी जुटे कर्मचारी, शहर से 200 टन कचरा निकाला
विज्ञापन
गोशाला रोड पर सफाई करते हुए सफाई कर्मचारी ।
- फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नगर परिषद व नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद शहरों में 12वें दिन झाडू़ चल पाया। पहले दिन शहर के 70 फीसदी क्षेत्र में सफाई कर करीब 200 टन कचरा निकाला गया है। शहर को जल्द साफ करने के लिए ठेकेदार ने भी अतिरिक्त ट्रैक्टर ट्रॉली, लोडर, जेसीबी सहित अन्य कचरा उठाने वाले वाहनों को लगाया है।
विभिन्न मांगों को लेकर 11 दिनों से हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की शनिवार देर शाम को हड़ताल खत्म हो गई। इसके बाद रविवार को छुट्टी के दिन भी नगर परिषद के सभी कर्मचारियों काम पर जुट गए। शहर के मुख्य बाजारों सहित गलियों में सफाई होने से शहर वासियों को राहत मिली है। रविवार देर शाम तक करीब 200 टन कचरा शहर से बकरियांवाली स्थिति प्लांट में पहुंचाया गया हैं। इसके लिए ठेकेदार ने 10 बड़े ट्राले, पांच छोटे ट्रैक्टर ट्रॉली, 32 टाटाएस, चार लोडर व एक जेसीबी लगाई है। शहर के 70 फीसदी क्षेत्र में सफाई हो चुकी है। रात में भी सफाई करने के लिए ठेकेदार ने अतिरिक्त कर्मचारियों को भी लगाया है।
रानियां में भी सफाई करने जुटे कर्मचारी
रानियां में 11 दिनों से सफाई न हो पाने के कारण जगह-जगह पर कूड़े के ढेर लग गए थे। ऐसे में रविवार को कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद जोरों पर सफाई करने का काम शुरू किया गया। शहर के डंपिंग प्वाइंटों और बाजारों में सुबह से लेकर शाम तक कर्मचारी काम पर लगे रहे।
विज्ञापन
शहर में सफाई कार्य शुरू हो चुका है। पहले दिन 70 फीसदी क्षेत्र में सफाई कार्य किया गया है। इस दौरान करीब 200 टन कचरा निकाला गया है। कई स्थानों पर पहले दिन सफाई नहीं हो पाई है। तीन दिन में शहर के कूड़े को निकाल दिया जाएगा। इसके लिए ठेकेदार ने भी अतिरिक्त ट्रैक्टर ट्रॉली लगाई हैं। - संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सिरसा।