फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   cleaning in office, one truck papers, first time cleaning, sub division office, sirsa

ऑफिस की चालीस साल में पहली बार हुई सफाई, निकले एक ट्रक कागजात

Mon, 27 Jun 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Mon, 27 Jun 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
cleaning in office, one truck papers, first time cleaning, sub division office, sirsa
फाइलें - फोटो : Bureau

डबवाली सबडिवीजन कार्यालय में चालीस साल बाद स्वच्छता अभियान चला। करीब पांच घंटे की कड़ी मेहनत के बाद कर्मचारियों ने एक ट्रक कागजात बाहर निकाले। वर्षों से बंद एक कमरा भी खुल गया। रिकॉर्ड को समाप्त करने के लिए करनाल भेजा जाएगा।

विज्ञापन


डबवाली के कार्यकारी एसडीएम प्रशांत कुमार ने पिछले दिनों कार्यालय के कर्मचारियों सहित सबडिवीजन में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों को आदेश जारी करके पुराना रिकॉर्ड नष्ट करने के लिए निकालने के आदेश दिए थे। उनके कार्यालय के कर्मचारियों ने रविवार को इसकी शुरूआत सुबह सात बजे की। कर्मचारियों ने बरसों पुरानी लर्निंग, रजिस्ट्रेशन तथा डीएल फाइलों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। करीब पांच घंटे में एक कमरा भर दिया। करीब एक ट्रक पुराना रिकॉर्ड नष्ट करने के लिए निकाल दिया।
विज्ञापन


इस दौरान 1976 से लेकर 31 दिसंबर 2012 तक का रिकॉर्ड नष्ट होगा। यह पहला मौका था जब सबडिवीजन कार्यालय में सफाई हो रही थी। एक सितंबर 1976 को डबवाली को सबडिवीजन का दर्जा मिला था। उसके बाद आज तक कार्यालय में दनादन फाइल गिरती रहीं। काफी रिकॉर्ड एक कमरे में जमा हो गया था। जिसके बाद कमरा बंद ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सरकार ने वर्ष 2009 में एक अधिनियम पास करके इस रिकॉर्ड को नष्ट करने के आदेश जारी किए थे। लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अब उपरोक्त नियमों का हवाला देते हुए ही कार्यकारी एसडीएम प्रशांत कुमार ने बेहतर फैसला लिया है। कार्यालय से स्वच्छता का शुभारंभ करने के बाद एसडीएम सभी सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण करके अभियान की सुध लेंगे।

यह है रूल
रिकॉर्ड मेनटेन रूल 2009 के तहत सरकारी कार्यालयों को तीन वर्षों का रिकॉर्ड रखना जरूरी होता है। इस रूल को बने करीब सात साल होने के बावजूद  कई विभाग ऐसे हैं, जो पुराने रिकॉर्ड पर बैठकर काम करते हैं।


रिकॉर्ड को खुद नष्ट नहीं कर सकते
पुराने रिकॉर्ड को नष्ट करने का अधिकार नहीं है। इसे करनाल भेजा जाता है। निकाले गए रिकॉर्ड का पहले रजिस्टर तैयार किया जाता है या फिर उसे कंप्यूटराइज्ड किया जाता है। इसके बाद उपरोक्त कार्यवाही होती है। कुछ भी कहें रिकॉर्ड को जलाने के लिए कर्मचारियों को पसीना तथा सरकार को रुपये खर्च करने पड़ते हैं। अब डबवाली से रिकॉर्ड को करनाल भेजने पर हजारों रुपये व्यय होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed