फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   clean indian mission, DC catch open toilet, open defacation, gvernment policy, sirsa

खुले में शौच करने वालों को पकड़ने निकले डीसी और एडीसी

Wed, 29 Jun 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 29 Jun 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
clean indian mission, DC catch open toilet, open defacation, gvernment policy, sirsa
उपायुक्‍त का ‌निरीक्ष्‍ाण्‍ा - फोटो : Desk

खुले में शौचमुक्त अभियान के तहत मंगलवार अल सुबह उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने सिरसा, ऐलनाबाद और चोपटा ब्लॉक के कुछ गांवों का तो अतिरिक्त उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने रानियां खंड के गांवों को दौरा कर निरीक्षण किया। खुले में शौच करने जाते हुए कोई व्यक्ति न मिलने पर दोनों अधिकारियों ने निगरानी कमेटी के कार्यों की प्रशंसा की और सरपंचों को इस कार्य में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन


खुले में शौचमुक्त अभियान के तहत मंगलवार को उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने सिरसा, ऐलनाबाद, चोपटा ब्लॉक के गांव भंभूर, मंगाला, माधोसिंघाना, रंगड़ीखेड़ा, मल्लेकां, उमेदपुरा, गुडियाखेड़ा, बकरियांवाली, धिंगतानियां का दौरा कर निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ की कि कोई खुले में शौच तो नहीं जाता।
विज्ञापन


उन्होंने गरीब, झुग्गी-झौपड़ी वालों से बातचीत की और बुजुर्गों से पूछा की वे बाहर खुले में शौच तो नहीं जाते। इस पर लोगों ने बताया कि वे मार्केट कमेटी द्वारा निर्मित शौचालय का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने गांव बकरियांवाली व धिंगतानियां के बीच ईंट-भट्ठे पर भी लोगों से पूछताछ की कि वे शौचालय का इस्तेमाल करते हैं तो उन्होंने बताया कि वहां शौचालय बने हुए हैं। बराड़ ने गांव की फिरनी, नहरों और खेतों में भी दौरा किया और कोई भी बाहर खुले में शौच जाते हुए नहीं मिला। उपायुक्त ने लोगों से कहा कि वे खुले में शौच न जाएं।

खुले में शौच जाने से गंदगी फैलती है जिससे मक्खी, मच्छर पैदा होते हैं और अनेक गंभीर बीमारियां पैदा होती है। उन्होंने गांव वासियों से कहा कि वे जिले को पूर्ण रुप से खुले में शौचमुक्त करने में पूरा सहयोग दें। इस अवसर पर जिला सलाहकार सुखविंद्र सिंह, बीआरसी जसप्रीत कौर, सोनीपत से जांच के लिए आई टीम के सदस्यगण, सचिव महेंद्र मताना, गांव भंभूर के सरपंच सावन राम, मंगाला के सरपंच  राजकुमार, माधोसिंघाना के सरपंच पवन कुमार, रंगड़ी के सरपंच चंद्र शेखर, उमेदपुरा के सरपंच  विजय कसवां, धिंगतानियां के सरपंच, सीडीपीओ वीरपाल कौर, रेशम सिंह, सचिव अजयंत, दिनेश, बलजीत कौर आदि उपस्थित थे।

एडीसी ने भी किया दौरा
अतिरिक्त उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने प्रात: 5.30 बजे खुले में शौचमुक्त अभियान के तहत खंड रानियां के गांव चकराईयां, फिरोजाबाद, ओटू, अभोली व गोविंदपुरा का निरीक्षण किया, जिसमें सभी गांव खुले में शौच से मुक्त पाए गए। अतिरिक्त उपायुक्त ने गांवों में मौजूद निगरानी कमेटी के कार्यों की प्रशंसा की और सरपंचों को इस कार्य में बढ़चढ़ कर भाग लेने हेतु प्रेरित किया।

उन्होंने लोगों से कहा कि वे जिले का शत प्रतिशत खुले में शौचमुक्त करने में पूरा सहयोग दें। उन्होंने बताया कि 29 जून को राज्य की टीम 277 गांवों की समीक्षा करेगी लेकिन जिला प्रशासन का लक्ष्य एक जुलाई तक जिले की सभी 334 ग्राम पंचायतों को खुले में शौचमुक्त करना है।


उन्होंने बताया कि  मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार खुले में शौचमुक्त होने वाले गांव को एक लाख रुपये, खंड को पांच लाख रुपये और पूरे जिले को 20 लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ उपमंडल अधिकारी योगेंद्र सिंह, खंड कोर्डिनेटर बाज सिंह, कनिष्ठ अभियंता मनीश कुमार, तकनीकी सहायक  संजय कुमार, अतिरिक्त खंड कार्यक्रम अधिकारी हर्ष बाबा, ग्राम सचिव व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed