फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Class of teacher to declare better exam results

त्रुटि रहित परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए लगाई शिक्षकों की क्लास

Mon, 10 Feb 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Class of teacher to declare better exam results
बाल मंदिर स्कूल में सीबीएसई लाइव वेब कॉस्ट परीक्षा 2020 का सीधा प्रसारण दिखाया। जिसमें बाल मंदिर व बाल वाटिका के अध्यापक-अध्यापिकाओं सहित प्रिंसिपल एसके कौशिक ने भी सीबीएसई बोर्ड द्वारा दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी हासिल की। बोर्ड द्वारा त्रुटि रहित परीक्षा आयोजित करने एवं त्रुटि रहित परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए विद्यालयों के प्रिंसिपल, केंद्र प्रभारी निरीक्षक, सहायक अधीक्षकों एवं परीक्षकों को परीक्षा संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाई गई। बोर्ड द्वारा छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को भी परीक्षा को सुचारु रूप से चलाने के लिए सचेत किया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने अभिभावकों से आह्वान किया कि वह स्कूल प्रबंधन को पूर्ण सहयोग करें ताकि परीक्षा 2020 में कोई त्रुटि न रहे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रात: 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्हें विद्यालय के गणवेश, आई व एडमिट कार्ड के साथ पहुंचना आवश्यक है। उन्हें पारदर्शी किट के अलावा कोई पर्स या अन्य सामग्री ले जाने की भी अनुमति नहीं होगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अफवाहों से बचने का आह्वान करते हुए परीक्षा का उत्सव मानकर तनावमुक्त रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed