फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Civil hospital's ultrasound machine malfunctioned, patients returned after waiting for hours

Sirsa News: नागरिक अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, घंटों इंतजार कर लौटे मरीज

Mon, 27 Feb 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 27 Feb 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Civil hospital's ultrasound machine malfunctioned, patients returned after waiting for hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नागरिक अस्पताल में मरीजों की जांच करने के लिए लगी अल्ट्रासाउंड मशीन सोमवार को जवाब दे गई। मशीन का बोर्ड खराब होने के कारण किसी भी मरीज की जांच नहीं हो पाई। करीब पांच घंटे तक इंतजार करने के बाद मरीजों को लौटना पड़ा। इसके कारण मरीजों में काफी रोष भी देखने को मिला। विभाग की ओर से मशीन के खराब होने की सूचना कंपनी को दी गई है। मंगलवार को इंजीनियर के पहुंचने पर मशीन के ठीक होने की संभावना जताई जा रही है।
जिले में केवल नागरिक अस्पताल में ही अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध है। यहां पर जिलेभर के मरीज जांच करवाने के लिए पहुंचते हैं। एक ही मशीन और एक ही विशेषज्ञ होने के चलते मरीजों को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। शनिवार को मशीन की सर्विस किए जाने के बाद सोमवार को मशीन शुरू नहीं हो पाई। सुबह आठ बजे ही मरीज जांच करवाने के लिए टोकन लेकर अल्ट्रासाउंड केंद्र में पहुंचना शुरू हो गए। मशीन शुरू न होने के कारण मरीजों को घंटों तक बाहर बैठकर इंतजार करना पड़ा। नागरिक अस्पताल के इंजीनियर ने मशीन को ठीक करने का भी प्रयास किया, लेकिन मशीन का बोर्ड खराब होने के कारण जांच प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। इसके पश्चात विभाग ने चंडीगढ़ में संबंधित कंपनी अधिकारियों से बातचीत की है। मंगलवार को चंडीगढ़ से इंजीनियर के पहुंचने के बाद मशीन की मरम्मत होने की उम्मीद है। इसके पश्चात मरीजों को इसका लाभ मिल पाएगा ।
विज्ञापन


हर रोज 60 मरीजों के होते हैं अल्ट्रासाउंड, तकनीकी खराबी से होती है परेशानी
जिले में केवल नागरिक अस्पताल में ही अल्ट्रासाउंड करने की सुविधा है। यहां पर दिनभर 100 से अधिक मरीज अल्ट्रसाउंड करवाने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन दिनभर केवल 60 मरीजों का ही अल्ट्रासाउंड हो पाता है। विभाग की ओर से अतिरिक्त अल्ट्रासाउंड मशीन की डिमांड भेजी गई है, लेकिन मशीन नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडियोलॉजिस्ट की एक पोस्ट लंबे समय से खाली
नागरिक अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की दो पद स्वीकृत हैं। लंबे समय से यहां पर केवल एक ही रेडियोलॉजिस्ट के तौर पर विशेषज्ञ कार्य कर रहे हैं। चार माह पहले हुई भर्ती में रेडियोलॉजिस्ट की भी भर्ती की गई थी, लेकिन विशेषज्ञ ने ज्वाइन नहीं किया। ऐसे में जिले का पूरा कार्य केवल एक ही रेडियालॉजिस्ट के कंधों पर ही है। रेडियोलॉजिस्ट की छुट्टी पर होने के कारण भी मरीजों को बिना जांच करवाए ही लौटना पड़ता है।

वर्जन
मेरी पत्नी गर्भवती है। इसका अल्ट्रसाउंड करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचे थे। सुबह से एक भी मरीज की जांच नहीं हो पाई है। दोपहर का समय हो चुका है। अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए पहले भी चार बार चक्कर काट चुके हैं। - अमित कुमार, झोरड़नाली।

पत्नी का अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आए थे, लेकिन सुबह आठ बजे से इंतजार करने ही लगे हुए हैं। अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - सुनील कुमार, बाजेकां।

पोती का अल्ट्रासाउंड करवाने के पहले आए थे। सुबह नौ बजे नंबर लगवाया था। अभी तक नंबर नहीं आ पाया है। पहले भी इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब बिना जांच करवाए ही लौटना पड़ेगा। - सुमित्रा रानी, शेरपुरा ।

सुबह पहला नंबर लगवाया था, ताकि जल्दी ही वह अस्पताल से जांच करवा घर जा सके। बार-बार कर्मचारियों से पूछ रहे हैं, लेकिन वह भी मशीन के खराब होने की जानकारी देकर इंतजार करने की बात कह रहे हैं। - नीतू रानी, सिरसा।



अल्ट्रासाउंड मशीन में तकनीकी खराबी को लेकर संबंधित कंपनी को जानकारी दी गई है। कंपनी की ओर से इंजीनियर भेजा जाएगा। इसके बाद मशीन का संचालन शुरू होगा। - डॉ. संदीप गुप्ता, पीएमओ, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed