{"_id":"6510777010fb2ce05b044cd6","slug":"civil-hospital-will-be-repaired-in-four-phases-work-will-start-on-the-wards-of-the-first-and-second-floors-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-6713-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चार चरणों में होगी नागरिक अस्पताल की मरम्मत, प्रथम व दूसरी मंजिल के वार्डों में काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चार चरणों में होगी नागरिक अस्पताल की मरम्मत, प्रथम व दूसरी मंजिल के वार्डों में काम शुरू
Sun, 24 Sep 2023 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला नागरिक अस्पताल में लंबे समय के बाद मरम्मत का काम शुरू हो गया है। अस्पताल की पहली और दूसरी मंजिल के वार्डों में मरम्मत कार्य चल रहा है। अस्पताल के पूरे भवनों की चार चरणों में मरम्मत की जाएगी। इस पर करीब दो करोड़ 80 लाख की लागत लगाएगी। नागरिक अस्पताल की पहली मंजिल पर दरवाजों व खिड़कियों की मरम्मत करने, दीवारों और छत को पेंट करने का काम किया जा रहा है। दूसरी मंजिल पर शौचालय में लगे फर्श और टाइल को उखाड़कर मरम्मत की प्रक्रिया शुरू की गई है। इन वार्डाें के मरीजों को दूसरे वार्ड व कमरों में शिफ्ट किया दिया गया है।
बता दें कि नागरिक अस्पताल के दो मंजिला भवन का वर्ष 1986 में निर्माण किया गया था। इसमें 100 बेड लगाने की क्षमता थी। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही यहां पर 170 बेड लगाकर जांच की जा रही है। देखरेख के अभाव के कारण भवन की स्थिति अब खराब हो चुकी है। भवन में लगा सीमेंट गिरने के कारण सरिये और ईंटें भी दिखाई देने लगी हैं। एक वर्ष पहले छत पर बनी चहारदीवारी भी गिर गई थी। इससे पहले आरटीपीसीआर लैब की छत से प्लास्टर गिर गया चुका। इसके बाद तत्कालीन उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने भवन का निरीक्षण कर उसकी मरम्मत करने को कमेटी का गठन किया। अधिकारियों ने स्थिति की जांच कर भवन की मरम्मत में लगने वाले खर्च का एस्टीमेट बनाकर स्वास्थ्य विभाग को भेजा। स्वास्थ्य विभाग के पास बजट पहुंचने के बाद उसे पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को ट्रांसफर किया गया है। अब मरम्मत का कार्य शुरू हो पाया है।
दूसरी मंजिल है अधिक प्रभावित, फर्श और छत की मरम्मत करने में लगेगा अधिक समय
अस्पताल की दूसरी मंजिल की छत, दीवारें और फर्श पर लगी टाइल अधिक खस्ता है। यहां पर छत पर लगा सीमेंट उखड़ने के कारण सरिये भी दिखाई दे रहे हैं। शौचालय में भी पानी की पाइप लाइन वाले क्षेत्र में अधिक सीलन है।
विज्ञापन
ग्राउंड फ्लोर पर मरम्मत का काम करने पर होगा काम प्रभावित
नागरिक अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर अंतिम चरण में मरम्मत का काम किया जाना है। हालांकि यहां पर ही ओपीडी होती है। मरीजों की जांच करने व पर्ची काटने का काम भी इसी स्थान पर होता है। ऐसे में भवन में ग्राउंड फ्लोर पर मरम्मत शुरू करने पर यहां पर काम प्रभावित होगा। अस्पताल में प्रसूता वार्ड में ही सबसे अधिक मरीजों की ओपीडी होती है। इस तरफ के क्षेत्र की छत और सीवरेज संबंधित काफी समस्या है। वहीं भवन की बाहरी तरफ की स्थिति भी काफी खराब है।
अस्पताल के भवन की मरम्मत का काम शुरू हो चुका है। अलग-अलग चरणों में मरम्मत का काम किया जाना है। अभी कम भीड़ वाले स्थानों में मरम्मत की जा रही है। इसके बाद अन्य स्थानों पर मरम्मत की जाएगी।-
डॉ. महेंद्र कुमार भादू, सिविल सर्जन, सिरसा।