{"_id":"620fde7f0a6d93109c424d51","slug":"civil-hospital-s-x-ray-machine-closed-150-patients-sent-back-sirsa-news-hsr6246609144","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल की एक्सरे मशीन बंद, 150 मरीजों को भेजा वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल की एक्सरे मशीन बंद, 150 मरीजों को भेजा वापस
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में एक्सरे करवाने के लिए पहुंचे मरीज।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिक अस्पताल की एक्सरे मशीन बंद, 150 मरीजों को भेजा वापस
अस्पताल में पहले ही मशीनों की है भारी कमी, मरीजों को उठानी पड़ती है परेशानी
एक्सरे के लिए केवल दो मशीने, एक मशीन छह माह से पड़ी खराब
सिरसा। बिजली सप्लाई के लिए हॉटलाइन होने के बावजूद नागरिक अस्पताल में लंबे समय से बिजली की स्थिति खराब है। बिजली की समस्या के कारण शुक्रवार को नागरिक अस्पताल की कई मशीनें बंद रही। जिसके कारण मरीजों की जांच तक नहीं हो पाई। अस्पताल में स्थित एक्सरे मशीन तो दिनभर ही नहीं चल पाई। एक्सरे करवाने आए 150 से अधिक मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा। पहले ही अस्पताल में एक्सरे मशीनों का टोटा है। जिसके कारण मरीजों को निजी अस्पतालों और जांच केंद्रों में एक्सरे करवाने के लिए पहुंचना पड़ता है।
नागरिक अस्पताल में सुबह से ही बिजली का कट लगने के कारण कई मशीनें बंद हो गई। बिजली सप्लाई शुरू हुई तो वोल्टेज में कम आने के कारण कई मशीनें दिनभर ही नहीं चल पाई। डॉक्टरों की ओर से पर्ची कर एक्सरे करवाने की एंट्री दर्ज कर उन्हें एक्सरे रूम में भेज दिया। लेकिन यहां पर तैनात कर्मचारियों ने मशीन बंद होने के कारण उन्हें कल आने की बात कहकर लौटा दिया। कई मरीज तो वहां से घर की तरफ चल गए तो कई मरीज परेशान होकर निजी अस्पतालों में पहुंच गए। हर रोज अस्पताल में 150 से अधिक मरीजों का एक्सरे होता है लेकिन इन सभी मरीजों को शुक्रवार को वापस भेज दिया गया।
---
छह माह से खराब पड़ी है एक एक्सरे मशीन, मरीजों की लगती है भीड़
नागरिक अस्पताल में दो एक्सरे मशीन उपलब्ध हैं। लेकिन इनमें से एक मशीन बीते छह माह से खराब पड़ी है। जबकि दूसरी मशीन पोर्टेबल है। जिसे एक जगह से दूसरी जगह पर जांच के लिए शिफ्ट कर दिया जाता है। मशीनों की कमी होने के कारण मरीजों की दिनभर एक्सरे रूम के आगे लंबी कतार देखने को मिलती है। हालांकि जांच करने वाले कर्मचारियों की ओर से कई बार शिकायत इस मामले को उच्च अधिकारियों को शिकायत भी दी जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
-----
ब्लॉकों से भी जांच के लिए सिरसा पहुंचते हैं मरीज
सिरसा की सीएचसी और अन्य केंद्रों में भी एक्सरे मशीन की सुविधा नहीं है। जिसके कारण सीएचसी के डॉक्टर उन्हें सिरसा के नागरिक अस्पताल में रेफर कर देते हैं। लेकिन यहां पर एक जगह से दूसरी जगह पर चक्कर काटने के बाद भी मरीजों का एक्सरे नहीं हो पाता। दिनभर परेशान होने के बाद वह बिना जांच करवाए ही वापस लौट जाते हैं।
--
छाती में दिक्कत आने के कारण ऐलनाबाद से सिरसा में जांच करवाने के लिए आए हैं लेकिन यहां पर एक्सरे मशीन बंद होने की जानकारी देकर वापस भेजा जा रहा है। जिसके कारण आर्थिक और मानसिक रूप से भी परेशान होना पड़ रहा है। अस्पताल में व्यवस्था न होने के कारण वापस निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है।
प्रमोद कुमार, ऐलनाबाद
---
सुबह लाइन में लगकर पर्ची कटवाई और इसके बाद डॉक्टरों से जांच करवाने के लिए काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। डॉक्टर ने एक्सरे करवाने के लिए पर्ची पर लिखा है लेकिन यहां पर मशीन बंद होने की जानकारी दी जा रही है। परेशान होकर वापस लौटना पड़ रहा है।
ओमप्रकाश, मानकदिवान
------
वर्जन
अस्पताल में रखे गए नए ट्रांसफार्मर के साथ कनेक्शन किया जा रहा है। जिसके कारण लाइट में कट लगा था। कनेक्शन होने के बाद स्थिति का समाधान हो जाएगा।
- डॉ. मंजीत सिंह, प्रधान चिकित्सा अधिकारी
नागरिक अस्पताल सिरसा।