{"_id":"658319f6c70b8c95710c0c98","slug":"civic-ministers-knock-in-sirsa-and-dabwali-cleaning-done-even-at-night-sirsa-news-c-128-1-svns1027-12113-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सिरसा और डबवाली में निकायमंत्री की दस्तक, रात में भी हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सिरसा और डबवाली में निकायमंत्री की दस्तक, रात में भी हुई सफाई
Wed, 20 Dec 2023 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 20 Dec 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
डबवाली। सफाई व्यवस्था के लिए शहर में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की निरीक्षण के बाद शहरी स्थानीय निकायमंत्री डॉ. कमल गुप्ता बुधवार को डबवाली और सिरसा पहुंचे। निकायमंत्री के आने की सूचना पर नगर परिषद सिरसा और डबवाली में प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। प्रशासन की ओर से शहर में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए कई टीमें शहर में उतार दी हैं। इसका मुख्य कारण है कि संबंधित विभाग के मंत्री होने के नाते अगर सफाई व्यवस्था में कोई कमी दिखेगी तो अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिरना तय है।
शहर में निकायमंत्री के आने की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी चुप हैं क्योंकि निकायमंत्री के सिरसा आते ही कई समाजसेवी और अन्य लोग उन्हें ज्ञापन देकर समस्या सुलझाने की मांग करेंगे।
सफाई व्यवस्था के लिए चलाया था अभियान
नगर परिषद की टीम ने दो सप्ताह पहले सात दिनों का अभियान चलाया था। इस दौरान शहर के कई इलाकों में सफाई की गई थी। इसी अभियान की हकीकत जांचने के लिए सीएम फ्लाइंग की टीम भी शहर में पहुंची थी। उसने इस अभियान की कई कमियां निकालकर अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजी थी। इसलिए मुख्यमंत्री ने दोबारा बैठक कर अधिकारियों को स्वच्छता बढ़ाने के लिए सख्त हिदायत दी थी। तब से सफाई के लिए नगर परिषद ने विशेष योजना बनाई थी।
विज्ञापन
समाजसेवी बैठे हैं धरने पर
नगर परिषद में भ्रष्टाचार मिटाने के लिए समाजसेवी लघु सचिवालय में धरने पर बैठे हैं। निकायमंत्री के आने पर वह उनसे मिलने की कोशिश करेंगे। ऐसे में निकायमंत्री के सामने माहौल खराब होनी की आशंका भी जताई गई है।
मुख्य प्वाइंटों पर होगा निरीक्षण
सिरसा में सफाई व्यवस्था के लिए बाईपास से लेकर शहर के अंदरूनी क्षेत्र का निरीक्षण किया जाएगा। इसमें शहर के डंपिंग प्वाइंटों, स्वच्छता, कर्मचारियों की सुविधाएं और वाहनों आदि की जांच की जाएगी। निकायमंत्री की आवाजाही का समय सार्वजनिक नहीं किया गया है। ऐसे में निकायमंत्री बकरियांवाली प्लांट समेत शहर के किसी भी क्षेत्र का निरीक्षण कर सकते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -डबवाली और सिरसा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जाएगा। शहर को स्वच्छ सुंदर बनाना हमारी प्राथमिकता है। - डॉ. कमल गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री।