{"_id":"6048fef98ebc3ee9744502b3","slug":"civic-issuse-road-damage-sirsa-news-sirsa-news-rtk599293140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल पाइप लाइन लीक होने के कारण रानियां रोड पर धंसी थी सड़क, काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल पाइप लाइन लीक होने के कारण रानियां रोड पर धंसी थी सड़क, काम शुरू
विज्ञापन
रानियां रोड स्थित गुरुद्वारा चिल्ला साहिब के सामने धंसी सड़क के आसपास की जगह को खाली करना शुरू कर दिया है। शुरूआती जांच में रोड के नीचे की पेयजल पाइप लाइन टूटी मिली है, जिसमें लीकेज के कारण मिट्टी बैठ गई और सड़क धंस गई।
रोड धंसने के कारण खोदाई कार्य वीरवार को भी जारी रहा। जन स्वास्थ्य विभाग ने इसके निर्माण के लिए 12 लाख का टेंडर लगाया है, जिसमें गड्ढे की खुदाई करने के पश्चात उसे तैयार करने और रोड निर्माण करने का कार्य किया जाएगा। ऐसे में अगर सीवरेज लाइन के कारण रोड धंसा है तो खर्च बढ़ भी सकता है।
बता दें कि बीते मंगलवार की शाम को गुरुद्वारा चिल्ला साहिब के सामने से सीवरेज लाइन के मेनहोल से रोड धंस गई थी और करीब दस फुट चौड़ा गड्ढा हो गया था। इसके पश्चात रोड पर आवाजाही को बंद कर दिया गया था। ऐसे में गड्ढे के साथ की रोड को भी उखाड़ा जा रहा है और खोदाई कार्य शुरू कर दिया गया है। लगभग एक वर्ष पहले भी सीवरेज लाइन के कारण इस मेनहोल से कुछ दूरी पर रोड धंस गया था। इसका निर्माण करने में विभाग को लगभग छह माह का समय लगा था।
विज्ञापन
शुरूआती जांच में पेयजल की चार इंची पाइप लाइन टूटी हुई मिली है। खोदाई कार्य शुरू किया गया है। गड्ढे के आसपास की सड़क को तोड़ने के पश्चात ही कारण की पूरी जानकारी मिल सकेगी। खोदाई करने और निर्माण कार्य करने तक 12 लाख का टेंडर लगाया गया है। खर्च इससे अधिक और कम भी हो सकता है।
- रोहताश कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, सिरसा।