फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   civic issuse,Farmer protest,sirsa news

विधायक कांडा के कार्यालय के बाहर किसानों ने जलाया मांग पत्र

Tue, 09 Mar 2021 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
civic issuse,Farmer protest,sirsa news
हरियाणा सरकार के खिलाफ दस मार्च को विधानसभा में विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में वोटिंग करने के लिए मंगलवार को किसान हलोपा विधायक गोपाल कांडा के कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे। साथ ही अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में विधायक पद से इस्तीफा देने की मांग भी की। किसान विधायक को मांग पत्र देने को लेकर एक घंटे तक कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठे रहे, लेकिन विधायक कांडा नहीं आए। ऐसे में किसानों ने विधायक का बहिष्कार कर दिया और मांग पत्र जला दिया। किसानों ने बाकी के पांच विधायकों को फैक्स के माध्यम से मांग पत्र भेजा है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आंदोलनकारी किसानों ने मंगलवार को सिरसा के विधायक गोपाल कांडा को सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान करने का ज्ञापन सौंपने के लिए किसानों ने पहले सुरखाब चौक स्थित शहीद उद्यम सिंह पार्क में बैठक की। इसके पश्चात सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोपहर एक बजे किसान हिसारिया बाजार स्थित सिरसा विधायक गोपाल कांडा के कार्यालय में पहुंचे। हलोपा जिला प्रधान जयसिंह कसुंभी किसानों से मांग पत्र लेने के लिए पहुंचे, लेकिन किसानों ने मांग पत्र देने से इंकार कर दिया और विधायक को मौके पर बुलाने पर अड़ गए।
विज्ञापन

हलोपा जिला प्रधान ने विधायक से फोन पर किसानों की बात करवाने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने बात करने से इनकार कर दिया। किसानों ने हलोपा कार्यालय के समक्ष धरना दे दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों द्वारा दिए समय पर विधायक नहीं पहुंचे तो किसानों ने रोष में मांग पत्र जला दिया। इसके बाद किसानों ने विधायक कांडा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, किसानों ने कहा कि अब सिरसा के विधायक को वार्डों और गांवों में कोई भी कार्यक्रम नहीं करने दिया जाएगा। अगर विधायक की ओर से कोई कार्यक्रम किया जाता है तो उसका बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान किसान एक घंटे तक धरना देकर विधायक कार्यालय पर प्रदर्शन करते रहे।
किसानों ने हरियाणा के पांच विधायकों को भेजा फैक्स
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान नेता लखविंद्र सिंह ओलख, भूपेंद्र सिंह वैदवाला, हरविंद्र सिंह थिंद ने कहा कि विधायक को पहले ही कार्यक्रम के बारे में सूचना दे दी गई थी। इसके बाद भी वे किसानों से मिलने के लिए नहीं पहुंचे। थिंद ने कहा कि किसानों का समय भी कीमती है। हम भी अपना काम छोड़कर आए हैं। इसलिए अब विधायक का बहिष्कार किया जाएगा। वहीं, लखविंद्र सिंह ओलख ने रानियां विधायक रणजीत सिंह चौटाला, कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला, डबवाली विधायक अमित सिहाग, बाढड़ा विधायक नैना चौटाला, उचाना विधायक दुष्यंत चौटाला को फैक्स के माध्यम से अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन देने के लिए मांग पत्र भेजा।

एक घंटे तक बंद रहा हिसारिया बाजार का रोड
किसानों द्वारा प्रदर्शन किए जाने के दौरान किसान सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए। यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से बाजार के दोनों तरफ के रोड डायवर्ट कर दिए गए। इस दौरान एक घंटे तक रोड पर आवाजाही पूरी तरह से बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed