फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   civic issuse,Farmer protest,sirsa news

जिले में आज 18 जगह मनाई जाएगी अजीत सिंह की जयंती

Mon, 22 Feb 2021 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
civic issuse,Farmer protest,sirsa news
शहीद भगत सिंह के चाचा व पगड़ी संभाल जट्टा किसान आंदोलन के जनक अजीत सिंह की जयंती पर मंगलवार को जिले में 18 जगहों पर अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। ऐसे में सिरसा में प्रशासन ने अलर्ट रहते हुए सात ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस कर्मचारियों की चार कंपनियां तैनात की हैं। वहीं कार्यक्रम के दिन बाबा भूमणशाह चौक पर डिप्टी सीएम व बिजली मंत्री के घर को जाने वाले रास्तों को भी बेरीकेड लगाकर बंद कर दिया जाएगा। वहां पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह की जयंती पर 23 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम को लेकर दशहरा ग्राउंड में तैयारियां पूरी हो गईं। हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने बताया कि शहीदे आजम भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह की जयंती को लेकर दशहरा ग्राउंड में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम में संयुक्त मोर्चे से जुड़े कई दिग्गज किसान नेता दलबीर सिंह राजेवाल, कुलवंत सिंह संधू, रूलदू सिंह, मनजीत धनेर, डा. दर्शनपाल, जोगेंद्र सिंह उम्रा व शहीद भगत सिंह के भांजे प्रो. जगमोहन सिंह शिरकत करेंगे। इनके अलावा पंजाबी गायिका रूपिंद्र हांडा में कार्यक्रम में पहुंचेंगी। भारूखेड़ा ने बताया कि अंग्रेजों के समय में वर्ष 1907 में अंग्रेजों द्वारा बनाए गए कानूनों को रद्द करवाने के लिए 9 माह तक किसानों का आंदोलन चला था, जिसमें चाचा अजीत सिंह ने अहम योगदान दिया था। वो आंदोलन अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन था, लेकिन इस बार भी केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कालू कानूनों के विरोध में किसान आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन

बॉक्स -----
भावदीन टोल प्लाजा पर 11 बजे होगा कार्यक्रम
भावदीन टोल प्लाजा पर उपस्थित किसान नेता हरविंद्र सिंह ने कहा कि टोल पर सोमवार को किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा पहुंचे और उन्होंने किसानों को डटे रहने का संदेश दिया। इसी प्रकार से डेरा मल्लेवाला के गद्दीनशीन संत बाबा हरिदास ने टोल पर पहुंचकर किसानों के स्वास्थ्य की कामना के लिए अरदास की। मंगलवार को कार्यक्रम 11 बजे शुरू किया जाएगा, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज व अजीत सिंह की जयंती मनाई जाएगी। बता दें कि दशहरा ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर किसान जत्थेबंदियों में मतभेद है। इसलिए सभी किसान संगठनों ने अपने-अपने धरने पर ये कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया। इसी के चलते ही शनिवार को हरियाणा किसान सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक लक्ष्मण सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गहन विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शहीद ए आजम भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह की जयंती पर सिरसा के दशहरा ग्राउंड में आयोजित होने वाले 23 फरवरी के कार्यक्रम में हरियाणा किसान सभा के नेता शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed