फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   City's main sewerage line caved in on Raniya bypass

Sirsa News: रानियां बाईपास पर धंसी शहर की मुख्य सीवरेज लाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
City's main sewerage line caved in on Raniya bypass
सिरसा। शहर के रानियां बाईपास पर जनस्वास्थ्य विभाग की सीवरेज की मुख्य लाइन धंस गई। जिसके कारण वाहनों का बाईपास पर आवागमन बंद कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। वहीं इस लाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण 30 प्रतिशत शहर को पानी निकासी संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। जिनमें लघु सचिवालय से लेकर डिप्टी सीएम आवास का एरिया भी शामिल है। वहीं इस लाइन को ठीक करने में विभाग को एक सप्ताह लग सकता है। ऐसे में जनस्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे पानी की बर्बादी कम से करें, ताकि निकासी में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को सुबह छह बजे के करीब एक ट्रॉले के गुजरने के कारण रानियां बाईपास पर सड़क धंस गई। सड़क के धंसने पर पता चला कि सीवरेज की मुख्य लाइन जो 20 फुट गहरी है, उसकी लीकेज उसका कारण रहा। गनीमत ये रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। आसपास के लोगों ने तुरंत इस मामले की सूचना 112 फोन कर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने अवरोध लगाकर दोनों ओर से बाईपास को बंद कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे के आसपास जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लाइन को स्थिति को जांचने के लिए जेसीबी से खुदाई का कार्य शुरू करवाया।

रूट डायवर्ट से बढ़ा बोझ
किसान आंदोलन के कारण मुख्य रास्ते बंद होने से रानियां बाईपास पर पहले भारी वाहनों का आवागमन इस रोड पर है। वहीं सात दिन तक तारा बाबा कुटिया में हुई शिव महापुराण कथा के चलते बाईपास पर हजारों वाहनों का बोझ बढ़ गया। दिन रात बड़े स्तर पर भारी वाहनों के आवागमन के कारण मुख्य लाइन कहीं से क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके चलते बुधवार को सड़क पर पांच से सात फुट तक का गड्ढा बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह एरिया होगा प्रभावित
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार मुख्य लाइन को चतरगढ़पट़्टी फाटक के नीचे गुजारकर लाया गया है। इस लाइन से प्रेम नगर, राम कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, अग्रवाल कॉलोनी, लघु सचिवालय एरिया, बस स्टैंड व उसके आसपास का सारा एरिया, पुलिस लाइन एरिया के अतिरिक्त कई अन्य कॉलोनियों इस लाइन से जुड़ी हुई है। इन सभी का सीवरेज का पानी इस मुख्य लाइन से निकाला जाता है।


सीवरेज की मुख्य लाइन की स्थिति जांची जा रही है। यदि लाइन ज्यादा डैमेज नहीं है तो दो से तीन दिन में मरम्मत कार्य पूर्ण हो जाएगा। यदि लाइन ज्यादा क्षतिग्रस्त मिली तो एक सप्ताह का वक्त कम से कम लगेगा।
-संदीप कुमार, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article