फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   City's dumping point littered with garbage, talks with villagers sitting on dharna in front of disposal plant failed

Sirsa News: शहर के डंपिंग प्वाइंट कचरे से अटे, निस्तारण प्लांट के आगे धरने पर बैठे ग्रामीणों से वार्ता विफल

Tue, 29 Aug 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 29 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
City's dumping point littered with garbage, talks with villagers sitting on dharna in front of disposal plant failed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। बकरियांवाली प्लांट के आगे धरना लगाकर बैठे ग्रामीणों के कारण शहर में कूड़ा उठान को लेकर स्थिति खराब हो रही है। तीन दिन से उठान प्रक्रिया बंद होने के कारण शहर के सभी डंपिंग प्वाइंट कूड़े से अटे हुए हैं। आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है।
नगर परिषद के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रदर्शनकारियों के साथ करीब दो घंटे तक बातचीत की। इसमें कोई विशेष समाधान नहीं निकल पाया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान और कूड़े का प्रबंधन सही तरीके से नहीं होता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। वह शहर का कचरा प्लांट में नहीं आने देंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से हर रोज शहर से 100 मीट्रिक टन कूड़े का उठान कर उसे बकरियांवाली प्लांट में पहुंचाया जाता है। प्लांट में कूड़े का प्रबंधन सही तरीके से न होने के कारण वह आसपास के खेतों में व सड़क पर फैल रहा है। इसके विरोध में बकरियांवाली के ग्रामीणों ने 10 दिन पहले प्लांट का ताला लगा दिया। इसके बाद नगर परिषद ने ऑटो मार्केट क्षेत्र में डंपिंग प्वाइंट बना दिया और कूड़ा डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी, लेकिन सोमवार को आसपास के कॉलोनी वासियों ने रोड जाम कर इसका विरोध किया। इसके बाद अब वहां का कूड़ा भी उठाया जा रहा है और उसे ट्राॅलियों में भरकर डंपिंग प्वाइंटों पर उतारा जा रहा है। शहर के सभी डंपिंग प्वाइंटों पर कूड़े के बड़े ढेर लग हुए हैं। स्थिति का समाधान करने के लिए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक, मुख्य सफाई निरीक्षक पवन कंबोज और ठेकेदारों ने मंगलवार शाम पांच बजे धरनारत ग्रामीणों बातचीत की। प्रदर्शनकारी सुभाष, ओमप्रकाश, लीलाधर ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होता उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले- प्लांट लगाने के लिए ला सकते है उपकरण, लेकिन कूड़े पर रहेगा बैन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर नया ठेकेदार यहां पर प्लांट लगाने के लिए अपने उपकरण ला सकता है और प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। ठेकेदार कचरे का उठान करवा सकता है। नए कचरे को एंट्री नहीं दी जाएगी। नया कचरा अगर प्लांट में आना शुरू हो गया, तो फिर से वहीं स्थिति बन जाएगी। हालांकि अभी तक पुराने ठेकेदार ने करीब चार एकड़ के कचरे का उठान करवाया दिया है। प्लांट से कुल छह एकड़ से कचरा उठाया जाना है। इसके बाद ही नया प्लांट शुरू हो पाएगा।

डंपिंग प्वाइंट और ऑटो मार्केट में पड़ा है अभी एक हजार टन कूड़ा
शहर से हर रोज 100 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। 10 दिनों से कूड़े का उठान न होने के कारण अब डंपिंग प्वाइंट और ऑटो मार्केट क्षेत्र में एक हजार टन कूड़ा एकत्र हो गया है। इसके कारण स्थिति खराब हो रही है।


वर्जन
बकरियांवाली प्लांट पर धरना लगाकर बैठे ग्रामीणों के साथ बैठक की गई है। इसके बाद प्लांट लगाने को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुराने कूड़े का उठान किया जा रहा है। नए ठेकेदार को प्लांट लगाने के लिए निर्देश दे दिए हैं। जल्द ही स्थिति का समाधान हो जाएगा। - संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed