{"_id":"621bb9d5fc59a1256d1d6836","slug":"city-uprooted-without-planning-derailed-traffic-system-more-than-70-thousand-people-upset-sirsa-news-hsr625427057","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना योजना उखाड़ दिया शहर, बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, 70 हजार से ज्यादा लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना योजना उखाड़ दिया शहर, बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, 70 हजार से ज्यादा लोग परेशान
विज्ञापन
बरनाला रोड पर गड्ढे को ठीक करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी हो गई है। जन स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद ने पूरा शहर उखाड़ दिया। इससे ट्रैफिक सिस्टम बिगड़ गया है। विभाग की ओर से बिना योजना के शुरू किए गए काम से समस्या ही समस्या पैदा हो रही हैं। इस कारण शहर के 70 हजार से ज्यादा वाहन चालक परेशान हैं। शहर में जहां एक ओर यातायात व्यवस्था खराब हो गई है वहीं दूसरी ओर शनिवार व रविवार को पांच हजार से ज्यादा टेलीफोन और इंटरनेट कनेक्शन ठप हो गए। ट्रैफिक एसएचओ ने विभाग और ठेकेदारों को एफआईआर की चेतावनी दी तो मौके पर दौड़े चले आए।
बाजारों में वाहन पार्किंग के लिए प्रशासन अभी तक पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं करवा पाया है। बाजारों में दिनभर 70 हजार से ज्यादा वाहन आवागमन करते हैं। मुख्य बाजारों में वाहनों की संख्या 10 हजार से ज्यादा रहती है। लेकिन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यातायात जाम की समस्या लोगों को झेलनी पड़ रहा है। इसके अलावा मुख्य मार्गों और लिंक रोड पर कुछ राहत थी, लेकिन अब वहां भी जन स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद ने कसर नहीं छोड़ी। इससे यातायात जाम की स्थिति दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है।
नप और जन स्वास्थ्य विभाग ने उखाड़ी सड़कें, संकरा हुआ रास्ता
नगर परिषद की ओर से बारिश के पानी निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। ऐसे में हिसार रोड स्थित बस स्टैंड से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक सड़क की खोदाई कर दी गई है। सड़क उखड़ने से रास्ता संकरा हो गया है। इस कारण यहां दिनभर ट्रैफिक जाम की समस्या रहने लगी है। सभी बसें भी इसी रूट से होकर निकलती हैं। इस कारण बस स्टैंड से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक दिनभर यातायात जाम रहता है। इसके अलावा जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से बरनाला रोड पर सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। ठेकेदार ने बरनाला रोड स्थित भूमण शाह चौक पर दो दिन पहले पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क उखाड़ दी है। इतना ही नहीं नगर परिषद की ओर से डबवाली रोड पर भी पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। ऑटो मार्केट की सड़कें भी उखाड़ दी गई। जनता भवन रोड से स्टेडियम तक और स्टेडियम से लेकर वायु सेना केंद्र तक की सड़क को भी उखाड़ दिया गया है। ऐसे में रास्ता संकरा हो गया और वाहन अब रेंग रेंगकर चलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
लापरवाही से कटी तारें, पांच हजार से ज्यादा इंटरनेट और टेलीफोन कनेक्शन ठप
बरनाला रोड पर भूमण शाह चौक के पास पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क उखाड़ी गई है। ठेकेदारों की लापरवाही से कई तार कट गई हैं। इस कारण लघु सचिवालय स्थित डीसी ऑफिस सहित अन्य सरकारी कार्यालयों, चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी के इंटरनेट और टेेेलीफोन कनेक्शन कट गए हैं। आसपास की कॉलोनियों के भी कनेक्शन ठप हैं। यहां पर खोदाई के बाद मिट्टी सहित ढंग से न डालने के कारण वाहन भी धंसने लगे। इसकी सूचना मिलने पर ट्रैफिक एसएचओ बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था देखी तो अधिकारियों और ठेकेदार पर नाराज हो गए। उन्होंने विभाग को सूचना दी और इसे ठीक करवाने के आदेश दिए। लेकिन लंबे समय तक कोई नहीं आया तो पुलिस कर्मियों को ही कस्सी देकर काम पर लगा दिया। इसके बाद ट्रैफिक एसएचओ ने एफआईआर की चेतावनी दी तो आनन-फानन ठेकेदार व अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुधार का काम शुरू करवाया।
यहां ट्रैफिक व्यवस्था ज्यादा खराब
- बस स्टैंड के सामने दिन के 12 घंटे के दौरान 50 से ज्यादा बार जाम लगता है।
- हिसार रोड पर महाराणा प्रताप चौक पर भी पूरा दिन जाम की स्थिति रहती है।
- बरनाला रोड स्थित भूमण शाह चौक पर भी दिन में 20 से ज्यादा बार यातायात जाम होता है।
- डबवाली रोड स्थित स्टेडियम से लेकर चतरगढ़ पट्टी फाटक पर भी पूरा दिन भारी वाहन रेंगते हुए चलने को मजबूर हैं।
- बरनाला रोड स्थित हुडा चौक पर अब भारी वाहनों का आवागमन बढ़ गया है। जिससे दिनभर जाम लगता है।
सड़कें उखाड़ने के कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ी है। पहले रोड चौड़े थे तो पुलिस भी नियम सख्त करने के लिए आदेश देती थी। लेकिन अब हिसार रोड, डबवाली रोड, जनता भवन रोड को उखाड़ा गया है। ऐसे में वाहन इधर-उधर से निकलते हैं। भूमण शाह चौक पर पाइप लाइन बिछाने के दौरान सारी व्यवस्था बिगड़ी है। अधिकारियों को मौके पर बुलाकर सुधार का काम शुरू करवाया गया है।
- बहादुर सिंह, यातायात थाना प्रभारी, सिरसा।

बरनाला रोड पर खुदाई करती हुई जेसीबी मशीन।- फोटो : Sirsa