फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   City's main and link roads turned into potholes after rains, dug main road also not repaired, EO issues notices to contractors

बारिश के बाद गड्ढ़ों में बदले शहर के मुख्य व लिंक रोड, खोदाई किए मुख्य रोड की भी नहीं हुई मरम्मत, ईओ ने जारी किए ठेकेदारों के नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
City's main and link roads turned into potholes after rains, dug main road also not repaired, EO issues notices to contractors
अनाज मंडी स्थित सीएमके कॉलेज व सी ब्लॉक की ओर जाने वाली सड़क को पाइप लाइन डालने के दौरान तोड़ा गया? - फोटो : Sirsa
सिरसा। बारिश के बाद सड़कों पर जमा हुए पानी के कारण शहर के मुख्य मार्ग, लिंक रोड व गलियां गड्ढों में तबदील हो चुके हैं। जिसके कारण सड़क हादसे बढ़ने के साथ ही वाहन भी कंडम हो रहे हैं। बारिश के करीब 15 दिनों के बाद भी खस्ताहाल रास्तों पर मरम्मत का कार्य नहीं हो पाया है। ऐसे में अब नगर परिषद ईओ ने ठेकेदारों को नोटिस जारी कर सड़क, मुख्य मार्ग और गलियों की मरम्मत जल्द से जल्द करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जुलाई माह के अंत और अगस्त के शुरूआत में अधिक बारिश होने के कारण करीब 10 दिनों तक शहर के चौक चौराहों, गलियों और लिंक मार्गों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। ऐसे में वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण सड़कों पर बड़े बड़े गड्ढों बने गए। जिसके कारण अब वाहन चालकों को इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा यातायात बाधित होने के चलते सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। मौजूदा समय में शहर की लगभग सभी सड़कें व सीमेंट ईंटों से बनी गलियां सबसे अधिक खस्ताहाल हैं। शहर के पॉश एरिया और कॉलोनियों की गलियों की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। जिसके कारण कॉलोनी में हर रोज रोड पर हादसे भी हो रहे हैं। जिनसे वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

नई गलियों के बिगड़े लेवल, कॉलोनी वासियों में रोष
शहर में अब पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। पाइप लाइन डालने के बाद उन गलियों व रोड पर दोबारा से सड़क का निर्माण करवाया गया था। लेकिन बारिश के कारण इन सभी गलियों व सड़कों की स्थिति अब खस्ता हो चुकी है। गलियों के लेवल ऊपर-नीचे हो चुके है। शहर के वाल्मीकि चौक से लेकर नागरिक अस्पताल के बाईपास रोड तक रोड पर पाइप लाइन डालने के बाद वहां दोबारा से ईंटों को लगाया गया था लेकिन बारिश के कारण ईंटें दूसरे रोड से करीब आधा फीट तक नीचे बैठ चुकी है। जिसके वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार रोड
शहर के हिसार रोड पर सबसे अधिक वाहनों का आवागमन होता है। परंतु बस अड्डा से लेकर खैरपुर चौकी तक सड़क की एक साइड पूरी तरह से टूट चुकी है। जिसके चलते सड़क पर जाम लगा रहता है। रोड किनारे पाइप लाइन डालने के बाद यहां पर मरम्मत का कार्य नहीं हो पाया है। जिसके कारण धूल मिट्टी के साथ साथ यहां पर कीचड़ की स्थिति बनी रहती है। रोड कई स्थानों पर धंसने के कारण यहां हर रोज हादसे भी हो रहे है। लेकिन प्रशासन की ओर से इस तरफ कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
बरनाला रोड
राजकीय नेशनल कॉलेज से लेकर बालभवन तक बरनाला रोड पर भी पानी निकासी के लिए पाइप लाइन डाली गई है। पाइप लाइन डालने का काम पूरा होने के बाद यहां पर रोड की दोबारा से मरम्मत नहीं हो पाई। जिसके कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
गोशाला व रंगड़ी रोड
गोशाला व रंगड़ी रोड की स्थिति भी काफी खराब हो चुकी है। करीब 10 गांवों को जोड़ने वाला रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । रोड पर गड्ढे अधिक होने के कारण यहां पर हादसे भी बढ़ रहे हैं।
बेगू रोड
शहर के गोल डिग्गी चौक से लेकर गत्ता मिल रोड तक सड़क पूरी तरह टूट चुकी है और यह सड़क भी सीमेंट से बनी हुई है। बारिश के दौरान यहां सबसे अधिक जलभराव रहता है तब पानी अधिक होने की वजह से यहां लोगों को साथ हादसे भी अधिक हुए थे। वाहन चालकों को सड़क पर बने गड्ढों की जानकारी न होने के कारण स्थिति खराब हुई थी।
डबवाली रोड बाईपास
चौधरी दलबीर सिंह स्टेडियम से लेकर डबवाली रोड में पाइप लाइन डालने के लिए इसे तोड़ा गया था। लेकिन अभी तक यहां पर दोबारा से निर्माण कार्य नहीं हो पाया है। सड़क की खस्ताहाल स्थिति की वजह से आए दिन यहां हादसे होते रहते है। पूर्व में हरियाणा रोडवेज बसों से लेकर कोयल से भरा ट्रक व कई निजी वाहन हादसे का शिकार हो चुके हैं।
अनाज मंडी रोड व ब्लॉकों की सड़कें खराब
अनाज मंडी में भी कई स्थानों पर पाइप लाइन डालने के दौरान सड़कों को तोड़ दिया गया। छह माह की अवधि के बावजूद अभी तक यहां दोबारा निर्माण नहीं हुआ। जिसके चलते भारी वाहन चालकों व किसानों के साथ-साथ आम जन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा शहर का पॉश एरिया बी ब्लॉक, सी ब्लॉक व एफ ब्लॉक में कई स्थानों पर गलियां व सड़कें बारिश तथा पाइप लाइन डालने की वजह से टूट चुकी हैं।
लोगों ने जाहिर की समस्या
शहर की सड़कों की स्थिति काफी खराब हो चुकी है एक भी सड़क ऐसी नहीं जिसपर गड्ढा न बना हो। वाहन समय से पहले की कंडम हो जाते हैं और जाम की वजह से अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
-योगेश, राहगीर
सड़कें तो पहले से ही खराब थी और ऊपर से विभाग ने पाइप लाइन डालकर तोड़ तो दिया लेकिन महीनों बीत चुके है और अभी तक इनको दोबारा नहीं बनाया गया। खराब सड़कों से गुजरना बड़ा मुश्किल होता है। प्रशासन को जनता की समस्या पर ध्यान देना चाहिए।
-अभिमन्यु, राहगीर
प्रशासन ने बारिश के पानी निकासी के लिए पाइप लाइन डालने का कार्य देर से शुरू किया। हालांकि इस काम को साल के शुरूआत से कर दिया जाना चाहिए था। बारिश का सीजन निकल गया और समस्या भी हल नहीं हुई। ऊपर से लोगों को परेशानी और अधिक हुई है। एक तरह से आम लोगों को प्रशासन ने परेशान ही किया है।
-नरेश सेनी, राहगीर
सड़कें हो या गलियां, थोड़े समय बाद ही टूटने लगती है या खस्ताहाल हो जाती हैं। कहीं न कहीं निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जाता है। अन्यथा इतने कम समय से सड़कें नहीं टूटती। शहर की एक भी ऐसी गली या सड़क नहीं है जो ठीक अवस्था में हो।

-नरेश कुमार राहगीर
बारिश से पहले बनाई गई सभी सड़कों व गलियों को लेकर संबंधित ठेकेदारों को नोटिस भेजा गया है। जहां रोड व सड़क खराब हुई है उसे दुरुस्त कर दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी निरीक्षण किया जा रहा है जहां भी स्थिति खराब हुई है उसे भी ठीक किया जाएगा।
-संदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद, सिरसा।

जनता भवन रोड पर बना गड्ढा।

जनता भवन रोड पर बना गड्ढा।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed