फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   City jammed for two hours after Shiv Mahapuran Katha ends

Sirsa News: शिव महापुराण कथा खत्म होने के बाद दो घंटे जाम जूझा शहर

Sat, 02 Mar 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 02 Mar 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
City jammed for two hours after Shiv Mahapuran Katha ends
सिरसा। तारा बाबा कुटिया में चल रही शिव महापुराण कथा का शनिवार को समापन हो गया। कथा के समापन के बाद शहर में जाम की स्थिति पैदा हो गई। दो घंटे तक बस स्टैंड के पास बने पुल पर जाम लगा रहा । जिसके कारण आंबेडकर चौक व शहर के अंदर जाम लग गया। रेलवे स्टेशन पर भी भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली। शहर में जाम की स्थिति को कंट्रोल करने के लिए ट्रैफिक थाना प्रभारी धर्मचंद स्वयं यातायात व्यवस्था बनाते हुए नजर आए। इसके बावजूद भीड़ को कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

बता दें कि 25 फरवरी से तारा बाबा कुटिया में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण का पाठ कर रहे थे। कथा को सुनने के लिए राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल, महाराष्ट्र आदि से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए थे। कथा खत्म होने के बाद श्रद्धालु ऑटो व अन्य वाहनों में सवार होकर बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे स्टेशन पहुंचने के दौरान सांगवान चौक पर बार बार जाम लगता रहा। भीड़ इतनी थी कि बस स्टैंड के अंदर पैर रखने की जगह भी नहीं बची थी। प्रत्येक बस में 70 से 80 के बीच सवारियां देखने को मिली। बस स्टैंड प्रबंधन के अधिकारी बस स्टैंड पर व्यवस्था बनाते हुए नजर आए। लोग मुख्य गेट से लेकर अंदर काउंटरों पर बैठे थे और उससे कहीं ज्यादा संख्या में लोग बस स्टैंड परिसर में खड़े होकर बसों का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते नजर आए लोग
दिल्ली, बठिंडा, राजस्थान जाने वाले लोग स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते नजर आए। रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ लोगों की देखने को मिली। कथा सुनने के लिए पुरुषों से कई गुणा ज्यादा संख्या में महिलाएं पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed