फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   City dwellers forced to drink contaminated water in Kalanwali

Sirsa News: कालांवाली में शहरवासी दूषित पानी पीने को मजबूर

Sat, 08 Jul 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 08 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
City dwellers forced to drink contaminated water in Kalanwali
घरों में हो रही दूषित पेयजल सप्लाई। संवाद
कालांवाली। शहर की विभिन्न गलियों में दूषित पेयजल की आपूर्ति के कारण लोगों में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया। नागरिकों ने बताया कि शहर के वार्ड नंबर 10 और 11 की सांझी गली वाटर वर्क्स रोड पर दूषित पेयजल पीने से लोगों की सेहत बिगड़ने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

शहरवासियों का कहना है कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को कई बार लिखित व मौखिक शिकायत देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। वार्डवासी राजकुमार राजू, अमित कुमार, सोनू कुमार ने बताया कि पिछले कई माह से बदबूदार पानी की आपूर्ति की जा रही है। पिछले एक सप्ताह से तो विभाग की ओर से घरों पर सप्लाई में दिए जाने वाला पानी पूरी तरह से दूषित व पीने योग्य नहीं है। नल में सीवर व मल मूत्र के साथ बहुत ही गंदा, झागयुक्त व बदबूदार पानी आ रहा है। इससे मोहल्ले में पेयजल संकट गहराया हुआ है। यह पानी पीना दूर तो कपड़े धोने व अन्य रोजमर्रा के कार्य करने के भी काम नहीं आ रहा है। दूषित पानी पीने से उल्टी, दस्त बीमारी होने की वजह बनी हुई है। इस मौके पर बूटा सिंह, हरीश बंसल, लवली गर्ग , प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, संतोष रानी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वर्जन

बारिश के कारण पानी की सप्लाई कही से मिसिंग हुई है। में कर्मचारियों को बोल कर पाइप लाइन चेक करवाता हूं। जहां से मिसिंग होगी वहां से ठीक करके पानी की सप्लाई को दुरुस्त किया जाएगा । वे मौके पर जाकर उक्त समस्या का निरीक्षण करके जल्द समस्या का समाधान करवा देगें। --- नरेंद्र सिंह, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग कालांवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed