फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   City Counsil made a plan to recover dues from property tax defaulters

प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों से बकाया वसूलने के लिए नप ने बनाई योजना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
City Counsil made a plan to recover dues from property tax defaulters
सिरसा। प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने वालों को लेकर नगर परिषद ने व्यापक स्तर पर योजना बनाई है। बकायेदारों की सूची तैयार कर ली गई है और नोटिस भी भेजने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ-साथ निजी एजेंसी की ओर से भी असेसमेंट नोटिस वितरण का काम किया जा रहा है। अब तक सिरसा शहर में 4200 से ज्यादा नोटिस वितरित किए जा चुके हैं। फिलहाल रानियां में काम खत्म भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स वसूल किया जाता है। हर वर्ष करीब 6 करोड़ रुपया वसूल करना होता है। शहर में करीब 79 हजार प्रॉपर्टीधारक हैं जिनसे हर वर्ष टैक्स वसूल किया जाता है। नगर परिषद ने बकायेदारों से वर्ष 2021 का प्रॉपर्टी टैक्स केवल ढाई करोड़ रुपये तक ही वसूल हो पाया है। ऐसे में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने अधीनस्थों की बैठक लेकर निर्देश जारी किए हैं। ताकि टैक्स ना भरने वालों को भी नोटिस भेजे जा सकें।
विज्ञापन

असेसमेंट नोटिस वितरण का काम जोरों पर, सिरसा में 4200 बंट चुके
नए वर्ष का प्रॉपर्टी टैक्स सरकार निजी एजेंसी के माध्यम से वसूल करेगी। इसके लिए सर्वे हो चुका है। याशी एजेंसी के जिला इंचार्ज जसवंत सिंह ने बताया कि अब जिले भर में असेसमेंट नोटिस बांटे जा रहे हैं। इसके तहत शहर के बेगू रोड एरिया में आने वाली विभिन्न कॉलोनियों में नोटिस वितरण का काम किया जा रहा है। अब दूसरे इलाकों में भी जाकर नोटिस बांटेंगे। उन्होंने बताया कि परमार्थ कॉलोनी, प्रीत नगर, सुखसागर कॉलोनी सहित आसपास के एरिया में काम खत्म हो चुका है। अब पटेल बस्ती और आसपास के एरिया में काम चल रहा है। सिरसा सिटी में करीब 4200 नोटिस वितरित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिये... कहां कितने नोटिस बंटे
एरिया, नोटिस संख्या
सिरसा, 4200
रानियां, 6600
कालांवाली, 5800
डबवाली, 600
ऐलनाबाद, 1300
जो लोग टैक्स नहीं भर रहे हैं, अब नोटिस दिए जा रहे हैं। उनसे टैक्स वसूल किया जाएगा। इसके साथ-साथ नए वर्ष के लिए भी असेसमेंट नोटिस वितरण का काम चल रहा है। आमजन से अपील है कि ये नोटिस स्वीकार करें। यदि नोटिस में कोई गलती है तो उसे ठीक किया जा सकता है।
-संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed