फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   City council team entered the field to ban single use plastic, challans of eight shopkeepers were deducted

सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने फील्ड में उतरी नगर परिषद की टीम, आठ दुकानदारों के काटे चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
City council team entered the field to ban single use plastic, challans of eight shopkeepers were deducted
पॉलिथिन बरामद होने के बाद उनका तोल करते नगर परिषद के कर्मचारी पवन कुमार । - फोटो : Sirsa
सिरसा। केंद्र सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन कर दिया है। अब नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नगर परिषद प्रशासन एक्शन में आ गया है। सोमवार को दोपहर बाद नगर परिषद की टीम फील्ड में उतरी और बाजारों का निरीक्षण किया। इस दौरान आठ दुकानदारों के चालान काटकर 56 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध जताया, इसलिए उन्हें कार्यालय में तलब किया है। पहले दिन पॉलिथीन के चालान काटे और अब डिस्पोजल को लेकर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक जयवीर सिंह, सफाई निरीक्षक पवन कंबोज के नेतृत्व में टीम बाजार में उतरी। सोमवार को दोपहर बाद शुरू किए गए अभियान की शुरुआत पुरानी कचहरी रोड से की गई। टीम यहां से होते हुए लाल बत्ती चौक, एक्सचेंज रोड, सदर बाजार, भादरा बाजार, रोड़ी बाजार भी पहुंची। नगर परिषद के अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदारों ने पॉलिथीन का स्टाक छिपा लिया या फिर इधर-उधर चले गए। इस दौरान गजल स्वीट्स, चेतन नमकीन भंडार, गोयल इंटरप्राइजेज, गोयल कंपनी, अग्रवाल स्वीट्स, बालाजी कंपनी, भादरा बाजार अन्य स्थानों पर जाकर जांच की। इस दौरान 8 चालान काटे। इन पर 56 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया गया है।
विज्ञापन

दुकानदार ने जताया विरोध बोले- पॉलिथीन का विकल्प बताओ, अधिकारी बोले : यह समाधान आपको ढूंढना है
नगर परिषद के अभियान को लेकर कई दुकानदारों ने नाराजगी जतायी। दुकानदारों ने विरोध करते हुए कहा कि प्रशासन पॉलिथीन का विकल्प दे। क्योंकि सामान बेचने के लिए तो पॉलिथीन रखना ही पड़ेगा। इस पर अधिकारियों ने कहा कि ये समस्या आपकी है। सरकार के निर्देश हैं कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन है। अब यदि नियम की अवहेलना पाई जाएगी तो कार्रवाई तो होगी। विरोध करने वाले दुकानदारों को नगर परिषद अधिकारों ने अपने कार्यालय में तलब कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिये... अब आगे क्या, कैसे चलेगा अभियान
सरकार की ओर से 1 जुलाई से ही सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन किया गया है। इसके बाद दो अवकाश आ गए। इसलिए सोमवार को पहले दिन नगर परिषद ने अभियान चलाया। पहले दिन हालांकि केवल पॉलिथीन को लेकर जांच की गई। नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि अब आगे भी अभियान तेज किया जाएगा। इस दौरान अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे थर्माकोल के कप, प्लेट, चम्मच, गिलास और अन्य सामान भी बरामद किया जाएगा। इन सामान का इस्तेमाल करने, बेचने वालों के चालान भी काटे जाएंगे। इसे लेकर अधिकारियों ने योजना बनाई है। प्रतिदिन नगर परिषद की टीम बाजारों में निरीक्षण करेगी और शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की जाएगी।

सोमवार को नगर परिषद की टीम फील्ड में उतरी है। सोमवार को पॉलिथीन बरामद किए गए हैं और 8 दुकानदारों के चालान काटे हैं। आगे भी ये अभियान जोरदार तरीके से चलाया जाएगा। नियम तोड़ने वालों के चालान काटे जाएंगे। -पवन कंबोज, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, सिरसा।

बाजार में निरीक्षण के दौरान पॉलिथिन बरामद होने पर चालान करते नगर परिषद के सीएसआई जयवीर सिंह।

बाजार में निरीक्षण के दौरान पॉलिथिन बरामद होने पर चालान करते नगर परिषद के सीएसआई जयवीर सिंह।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed