फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   City council sent notice to contractor for throwing garbage at garbage point

कचरा प्वाइंट पर कूड़ा फेंकने पर नगर परिषद ने ठेकेदार को भेजा नोटिस

Sun, 06 Dec 2020 10:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
City council sent notice to contractor for throwing garbage at garbage point
कचरा प्वाइंट पर खड़ा मार्केट कमेटी के ठेकेदार का ट्रैक्टर-ट्राॅली। - फोटो : Sirsa
नगर परिषद ने मार्केट कमेटी सिरसा को कचरा प्वाइंट पर कूड़ा फेंकने को लेकर नाराजगी जताई है। इस संबंध में नप ने मार्केट कमेटी को शुक्रवार को नोटिस जारी किया है और स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं दूसरी ओर नगर परिषद के पार्षदों ने शहर के कचरा उठाने में एजेंसी को टेंडर दिए जाने में अनियमितताएं के आरोप लगाए हैं। पार्षदों ने इसकी शिकायत स्थानीय शहरी निकाय विभाग के मंत्री अनिल विज को भी की है।
विज्ञापन

बता दें कि मार्केट कमेटी द्वारा कचरा उठाने का ठेका अलग से दिया जाता है। नियमों अनुसार मार्केट कमेटी द्वारा अपने कूडे़ का प्रबंधन स्वयं करना होता है। परंतु मार्केट कमेटी का ठेकेदार पिछले कई समय से कचरा वार्ड नंबर 30 में पिछले कई समय से फेंक रहा था। शुक्रवार को पार्षद प्रतिनिधि कर्मजीत सिंह ने कचरा प्वाइंट पर मार्केट कमेटी के ठेकेदार की दो ट्रालियों को कूड़ा डालते हुए देखा। पार्षद प्रतिनिधि ने सेनेटरी शाखा को जानकारी दी। इस पर सेनेटरी शाखा के कर्मचारी धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और मार्केट कमेटी के ठेकेदार को कचरा डालते हुए पकड़ लिया। इसके बाद ड्राइवर ने आगे से कचरा न डालने की बात कही। कचरा प्वाइंट पर मार्केट कमेटी के ठेकेदार द्वारा कूड़ा डालने के कारण नप को आर्थिक नुकसान हो रहा है। क्योंकि कचरा बकरियां वाली प्लांट पर जाता है और वहां पर कचरे का तौल होता है और हर दिन तौल के हिसाब से ठेकेदार को पेमेंट की जाती है। ऐसे में अब नप ने मार्केट कमेटी को कचरा फेंकने पर नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

फर्म को अनुचित तरीके से लाभ देने का आरोप
सिरसा के 18 पार्षदों ने शहर का कचरा उठाने वाली एजेंसी डिंग मैन पावर एंड सिक्योरिटी सर्विस के खिलाफ उपायुक्त, व शहरी निकाय विभाग को दी। पार्षदों का आरोप है नगर परिषद सिरसा के अधिकारियों ने एजेंसी से मिलीभगत करके पिछली बार से दो गुणे दामों पर सफाई का टेंडर दिया है। इसमें कुछ ऐसी नई शर्तें जोड़ दी, ताकि अन्य एजेंसियां टेंडर प्रक्रिया में भाग न ले सकें। अधिकारियों ने फर्म को अनुचित तरीके से लाभ देने दिया है। जिससे कि सिरसा नगर परिषद को दो से ढाई करोड़ रुपये प्रति वर्ष नुकसान होगा। पार्षदों ने इसकी शिकायत शहरी निकाय विभाग व हरियाणा सरकार को दी है। पार्षद विकास जैन, विकास गुज्जर, जगजीत सिंह, मनोज मकानी, सुनीता, नीतू सोनी, शीला रानी, संगीता सचदेवा, कौशल्या देवी, ममता सैनी, सुनील बहल, रेणु बाला, वैशाली रातुसरिया, सुमन लता सहित कुल 18 पार्षदों ने अपने हस्ताक्षर करके उपायुक्त को शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीआई में नहीं दी जा रही जानकारी
चावला कॉलोनी निवासी राजेश चौधरी की ओर से मेसर्स डिंगमैन पॉवर एंड सिक्योरिटी सर्विस की अनियमितताएं उजागर करने के लिए नगर परिषद सिरसा से आरटीआई में जानकारी मांगी गई। राजेश चौधरी ने बताया कि उन्होंने मेसर्स डिंगमैन पॉवर एंड सिक्योरिटी सर्विस के बारे में विभाग से आरटीआई में जनवरी-2020 में कुछ जानकारी मांगी। उन्होंने आरटीआई में पूछा कि शहर से कूड़ा उठाने और बकरियांवाली प्लांट तक पहुंचाने के कार्य के ठेके में कितनी फर्मों ने हिस्सा लिया। उन फर्मों के बारे में जानकारी दी जाए। नगर परिषद ने जवाब में बताया कि इस कार्य के टेंडर वर्ष 2014 से ऑनलाइन है, इसलिए वे ऑनलाइन ही यह देख सकते हैं। जबकि ऑनलाइन टेंडर की जानकारी केवल वहीं फर्में ही देख सकती है, जोकि टेंडर में हिस्सा लेती हैं। दूसरा कोई व्यक्ति इस बारे में कभी नहीं जान सकता। इसी प्रकार ठेकेदार नियुक्त किए गए कर्मचारियों व ड्राइवरों के ईपीएफ नंबर, बैंक खाता नंबर, ड्राइवरों के लाइसेंस नंबर की जानकारी मांगने पर परिषद ने जानकारी न होना जवाब दिया।
कोट्स
कचरा प्वाइंट पर मार्केट कमेटी के ठेकेदार द्वारा कचरा डालने पर उसे नोटिस जारी कर दिया है।
-अविनाश सिंगला, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed