फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   City Council Secretary, XEN and JE reprimanded for poor inter locking in street construction

गली के निर्माण में घटिया इंटर लॉकिंग मिलने पर नगर परिषद सचिव, एक्सईएन और जेई को फटकार

Sat, 24 Oct 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
City Council Secretary, XEN and JE reprimanded for poor inter locking in street construction
नगर आयुक्त संगीता तेतरवाल ने पेपर मिल वाली गली के निरीक्षण की फाइल फोटो। - फोटो : Sirsa
गली निर्माण में इस्तेमाल की जा रहीं इंटरलॉकिंग टाइलों की क्वालिटी सब स्टैंडर्ड मिलने के बावजूद कोई कार्रवाई न करने पर जिला नगर आयुक्त ने नगर परिषद के सचिव, कार्यकारी अभियंता और जेई के चार्जशीट देने की चेतावनी दी है। इसके अलावा तीनों का वेतन रोकने का भी आदेश दिया है। नगर आयुक्त की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। साथ ही सात दिनों के भीतर गली उखाड़कर दोबारा बनाने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि नगर आयुक्त संगीता तेतरवाल ने बीते 23 सितंबर को शहर में नप द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को देखने निकलीं थीं। इस दौरान उन्होंने बेगू रोड से पेपर मिल के साथ बनाई गई रोड का भी मुआयना किया था और वहां लगाई गईं इंटर लॉकिंग टाइल्स की खुदाई करवाई करवाकर उसकी जांच-पड़ताल की थी। बताया जाता है कि जांच रिपोर्ट में यहां इस्तेमाल 100 एमएम इंटरलॉकिंग टाइल्स की कंप्रेसिव स्ट्रेंथ फेल पाई गई। जिसके बाद नगर आयुक्त ने अधिकारियों को इंटर लॉकिंग टाइल्स उखाड़कर दोबारा से लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद नगर परिषद के अधिकारियों ने उनके निर्देशों का पालन नहीं किया। निर्देशों की अवहेलना से नाराज नगरायुक्त ने 20 अक्तूबर को सिरसा नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद सचिव व कनिष्ठ अभियंता को रिपोर्ट की अनुपालन न करने पर चेतावनी पत्र जारी किया है। पत्र अनुसार तीनों अधिकारी अनुशासनिक कार्रवाई के पात्र बनते हैं। इसलिए दूसरा मौका देकर टाइल्स को उखाड़कर उस सड़क को सात दिन के अंदर ठीक करवाने के आदेश दिए। अन्यथा तीनों अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार चार्जशीट के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन

अगले आदेश तक नहीं होगा वेतन का भुगतान
नगर आयुक्त ने तीनों अधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी करने के साथ साथ लेखा विभाग को इनके वेतन रोकने के आदेश दिए है। आदेशों में स्पष्ट है कि तीनों अधिकारियों को आगामी आदेशों तक वेतन का भुगतान न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
ठेकेदार ने गली में दोबारा से इंटरलॉकिंग टाइल्स उखाड़ने के लिए दो महीने का समय मांगा है। क्योंकि टाइल्स बनाने में समय लगेगा।
-श्रवण बैनीवाल, एसडीओ, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed