{"_id":"61390a378ebc3eb50303500e","slug":"city-council-office-will-shift-to-red-cross-office-till-new-building-is-built-sirsa-news-hsr6111587122","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया भवन बनने तक रेडक्रॉस कार्यालय में शिफ्ट होगा नगर परिषद कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया भवन बनने तक रेडक्रॉस कार्यालय में शिफ्ट होगा नगर परिषद कार्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। नगर परिषद का कार्यालय पुरानी और कंडम बिल्डिंग में संचालित हो रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन ने फैसला किया है कि नगर परिषद का अपना नया भवन बनने तक अस्थायी रूप से दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाए। कार्यालय को शिफ्ट करने के आदेश डीसी ने जारी कर दिए हैं। इन आदेशों के बाद नगर परिषद ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है और नये भवन में शिफ्ट होने से पहले उस बिल्डिंग का कायाकल्प भी किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। नया भवन बनने तक रेडक्रास भवन में नप कार्यालय चलेगा।
नगर परिषद के वर्तमान कार्यालय वाली जगह खाली की जानी है। यहां शॉपिंग कॉम्पलेक्स, मॉल और अन्य निर्माण होंगे। इसके लिए यहां से नगर परिषद कार्यालय का स्थानांतरण करना जरूरी है। लेकिन नगर परिषद का अपना नया भवन बनने में अभी समय लगेगा। इसलिए जिला प्रशासन ने फैसला किया है कि नया भवन बनने तक नगर परिषद कार्यालय को बरनाला रोड स्थित रेडक्रॉस वाले कार्यालय यानी कम्यूनिटी सेंटर में शिफ्ट कर दिया जाए। जबकि रेडक्रॉस कार्यालय को हुडा के किसी अन्य कम्यूनिटी सेंटर में शिफ्ट किया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े और नप कार्यालय के लिए दूर ना जाना पड़े।
मीटिंग में मंथन के बाद डीसी ने लिया फैसला
डीसी अनीष यादव ने नगर परिषद के कमिश्नर का कार्यभार संभालने के बाद सभी संबंधित अधिकारियों की मीटिंग बुलाई। इसमें चर्चा की गई। सामने आया कि नगर परिषद अभी जिस बिल्डिंग में संचालित किया जा रहा है, वह पूरी तरह कंडम है। ऐसे में डीसी ने नया भवन बनाने को लेकर अपडेट ली। लेकिन पता चला कि नया भवन बनने में अभी समय लगेगा, लेकिन इतने समय तक पुराने भवन में नप कार्यालय संचालित करना संभव नहीं है। क्योंकि ये जगह खाली करके देनी भी है ताकि यहां शॉपिंग कॉम्पलेक्स, मॉल और अन्य प्रोजेक्ट शुरू हो सकें। इसलिए डीसी ने मंथन के बाद फैसला लिया कि नप कार्यालय को बरनाला रोड स्थित रेडक्रॉस भवन में शिफ्ट किया जाए और रेडक्रॉस कार्यालय को दूसरे कम्यूनिटी सेंटर में। नगर परिषद कार्यालय शिफ्ट होने से पहले रेडक्रॉस कार्यालय वाली बिल्डिंग का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं और जल्द ही टेंडर लगाकर काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
मंथन के बाद लिया है फैसला
नगर परिषद का कार्यालय कंडम इमारत में चल रह है और ये जगह वैसे भी जल्द से जल्द खाली की जानी है। लेकिन नगर परिषद का नया भवन बनने में अभी समय लगेगा। इसलिए काम सुचारु रखने के लिए नगर परिषद कार्यालय को रेडक्रॉस कार्यालय वाले भवन में शिफ्ट करने का प्लान बनाया है। जबकि रेडक्रॉस कार्यालय को एचएसवीपी के किसी दूसरे कम्यूनिटी हॉल में भेजा जाएगा। जल्द ही काम शुरू होगा।
- अनीष यादव, डीसी, सिरसा।