फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   City council got JCBs removed outside 100 houses in 3 hours, street residents protested, two people detained, later released

नगर परिषद ने जेसीबी चलवा 3 घंटे में 100 मकानों के बाहर बने थड़े हटवाए, गलीवासियों ने किया विरोध तो हिरासत में लिए दो व्यक्ति, बाद में छोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
City council got JCBs removed outside 100 houses in 3 hours, street residents protested, two people detained, later released
सिरसा सवेरा होटल वाली गली में अवैध निर्माण को तोड़े जाने के दौरान जेसीबी के आगे खड़े हुए गली वासी? - फोटो : Sirsa
सिरसा। घरों के आगे बने अवैध चबूतरों को हटाने के लिए नगर परिषद ने अभियान चलाया। अवैध चबूतरों पर पीला पंजा चला दिया भारी पुलिस को साथ लेकर नगर परिषद अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। नप कार्रवाई का गली निवासियों ने भारी विरोध किया। मौके पर तैनात पुलिस ने विरोध करने वाले दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। बाद में नप की ओर से लिखित शिकायत न मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया। गली में हटाए गए अभियान से लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई। कार्रवाई के दौरान मकानों के सीवरेज और पेयजल के कनेक्शन भी तोड़ दिए गए।
विज्ञापन

सीएम विंडो में शिकायत पर सुनवाई करते हुए मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे नगर परिषद के अधिकारी भारी पुलिस बल और जेसीबी को साथ लेकर हिसार रोड स्थित सवेरा होटल वाली गली में पहुंचे। अधिकारियों ने मकानों के आगे बने हुए रैंप व थड़ों को जेसीबी से हटवाना शुरू कर दिया। कार्रवाई शुरू होने के बाद गली वासी विरोध करने के लिए मौके पर एकत्र हो गए। गली वासियों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि अधिकारियों की ओर से उन्हें अभी तक कोई भी नोटिस जारी नहीं किया और बिना जानकारी दिए ही अधिकारियों ने जेसीबी से थड़े हटवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विरोध करते हुए कई गली वासी जेेसीबी के आगे धरने पर बैठ गए और काम को रुकवाने का प्रयास किया। इसी दौरान खैरपुर चौकी और अन्य पुलिस बल विरोध कर रहे दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया और साथ ले गए। जिसके बाद फिर से जेसीबी से थड़े हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। तीन घंटे के दौरान 100 से अधिक मकानों के आगे बने थड़े और रैंपों को हटवा दिया गया। इस मौके पर ईओ संदीप मलिक, एक्सईएन अजय पंघाल, जेई विक्रम, सफाई निरीक्षक पवन कंबोज व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पेयजल और सीवरेज कनेक्शन भी टूटे, लोगों की बढ़ी परेशानी
नगर परिषद की ओर से कार्रवाई किए जाने के दौरान थड़ों में दबे सीवरेज लाइन और पेयजल के कनेक्शन भी टूट गए। जिसके कारण गली वासियों ने इसका भी विरोध करना शुरू कर दिया। वहीं गली वासियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर परिषद की ओर से बिना कोई जानकारी दिए ही कार्रवाई की गई है। वहीं उन्होंने कहा कि शहर की सभी कॉलोनियों में थड़े बनाए हुए हैं। उनको छोड़कर रंजिशन उनकी गली के थड़ों को हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गली वासी बोले : दो मकानों को ही दिया गया था नोटिस
वहीं रोष प्रकट करते हुए गलीवासी जसपाल सिंह ने बताया कि सीएम विंडो में शिकायत के बाद नगर परिषद ने केवल दो मकान मालिकों को ही नोटिस जारी किया था जबकि अन्य मकान मालिकों को इसकी कोई सूचना तक नहीं दी गई। नगर परिषद की ओर से पहले नोटिस जारी किया जाता। वहीं उन्होंने कहा कि गली में थड़ों के साथ ही सीवरेज और पानी के कनेक्शनों को भी तोड़ दिया गया है।
सीएम विंडो में शिकायत पर नगर परिषद की ओर से कार्रवाई की गई है। इस संबंध में गली वासियों को पहले नोटिस जारी किए गए थे। अन्य स्थानों की शिकायत आती है तो वहां पर भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

-अजय पंघाल, एक्सईएन, नगर परिषद सिरसा ।

सिरसा गली में अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई के दौरान बहस करते कालोनी वासी।

सिरसा गली में अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई के दौरान बहस करते कालोनी वासी।- फोटो : Sirsa

सिरसा सवेरा होटल वाली गली में अवैध निर्माण तोड़ते नप अधिकारी।

सिरसा सवेरा होटल वाली गली में अवैध निर्माण तोड़ते नप अधिकारी।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed