फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   City Council awaits approval of Rs 35.92 crore proposal

Sirsa News: नगर परिषद को 35.92 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी का इंतजार

Sat, 24 Feb 2024 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 24 Feb 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
City Council awaits approval of Rs 35.92 crore proposal
सिरसा। शहर के विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए जिला नगर आयुक्त कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में नए और पुराने सभी प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में बारिश के पानी की निकासी के लिए नगर परिषद ने 35.92 करोड़ रुपये का आकलन बनाकर मुख्यालय भेजा है। इस प्रस्ताव को अब मुख्यालय की अनुमति मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद की ओर से अक्तूबर 2022 में पुराने शहर का सर्वे करवाया गया था। इस सर्वे के अनुसार बारिश के पानी की निकासी के लिए विस्तृत सर्वे रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई थी। इस रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने मुख्यालय से काम पूरा करवाने के लिए बजट मांगा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट सत्र में बारिश के पानी की निकासी के लिए विशेष बजट की बात कही है। ऐसे में इस प्रस्ताव के पास होने की उम्मीद बढ़ गई है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस प्रोजेक्ट को जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे में ये है खास
नगर परिषद के अधिकारियों के मुताबिक मुख्यालय से इंजीनियर्स की टीम आई थी। टीम ने शहर के भीतरी क्षेत्र का निरीक्षण कर डीपीआर तैयार की थी। इस सर्वे के अंदर उन सभी जगहों को टीम ने देखा था, जहां पर बारिश के समय में पानी ठहरता है। वह चाहे कॉलोनियों की गलियां हो या शहर की मुख्य सड़कें हो। शहर में जनता भवन, पुराने पुल के पास, अनाजमंडी, शिव चौक, रोड़ी बाजार, हिसारिया बाजार, वाल्मीकि चौक से नागरिक अस्पताल रोड, बेगू रोड, कीर्तिनगर, अग्रसेन कॉलोनी, राम कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, रानियां रोड, एफ ब्लॉक आदि क्षेत्र में जलभराव अधिक हो रहा है।
पूर्व में रंगोई नाला तक पाइप लाइन बिछाई गई
शहर में बारिश के पानी निकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आठ करोड़ रुपये की लागत से अमृत योजना के तहत बस स्टैंड से लेकर नेशनल हाईवे स्थित रंगोई नाला तक पाइप लाइन बिछाई गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में बारिश के कारण शहर की करीब 12 कॉलोनी वासियों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ेगा। अब करीब 35 करोड़ के अन्य बजट से बरसाती लाइन और डिस्पोजल बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत ऑटो मार्किट के कुछ क्षेत्र में लाइन बिछाई गई थी। एफ ब्लॉक से लेकर डबवाली रोड घग्गर नदी तक लाइन बिछाई गई है। दलबीर सिंह स्टेडियम के पास इस लाइन का निकास बनाया गया है। इस प्रोजेक्ट का लाभ एमसी कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, गुरुनानक नगर, खैरपुर कॉलोनी, एडीसी कॉलोनी, राम कॉलोनी, बरनाला रोड स्थित भगत सिंह कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, गोबिंदनगर, खन्ना कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, एमआईटीसी कॉलोनी क्षेत्र को मिलता है।
क्यों जरूरी है यह प्रोजेक्ट
शहर में बारिश के पानी की निकासी की लाइन बिछाना बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि बारिश के पानी की निकासी सीवरेज सिस्टम के माध्यम से होती है। बारिश के दिनों में सीवरेज सिस्टम ब्लॉक हो जाता है। जन स्वास्थ्य के अधिकारियों की माने तो सीवरेज सिस्टम केवल शौच की निकासी के हिसाब से बनाया गया है। इसमें बारिश के पानी की निकासी का कोई प्रावधान नहीं होता है। ऐसे में ज्यादा बारिश होने से सीवरेज सिस्टम ब्लॉक हो जाता है। इसका मुख्य कारण है कि बारिश के पानी में सड़कों की मिट्टी साथ बहकर आती है जो सीवरेज लाइनों में जम जाती है। इसके जमने से सीवरेज ब्लॉक हो जाते हैं। इसलिए बारिश के पानी पानी की निकासी के लिए अलग से व्यवस्था होना जरूरी है।


पूरे शहर से बारिश के पानी की निकासी के लिए मुख्यालय को 35.92 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। उम्मीद है कि इस प्रस्ताव को जल्द अनुमति मिल जाएगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई शुरू हो जाएगी। यह प्रस्ताव पास होता है तो शहर में कहीं भी बारिश का पानी नहीं रुकेगा।
-अनिल मोहिल, एमई, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed