फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CIA solves robbery in 48 hours, arrests two accused, one absconding

Sirsa News: सीआईए ने 48 घंटे में सुलझाई लूट की वारदात, दो आरोपी पकड़े, एक फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
CIA solves robbery in 48 hours, arrests two accused, one absconding
पकड़े गए आरोपी सीआईए टीम के साथ। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर की मुल्तानी कॉलोनी में घर में घुसकर लूट करने के मामले का सीआईए पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अभी फरार है। शुरुआती पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उक्त आरोपियों ने नशे की पूर्ति के लिए वारदात को अंजाम दिया। एक आरोपी पहले भी चोरी के मामले में जेल आ चुका है और एक महीने पहले ही बाहर आया था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

वारदात में पकड़े गए आरोपियों की जानकारी देते हुए डीएसपी साधुराम और सीआईए इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान विक्की उर्फ गोंडर निवासी प्रेम नगर व राजन निवासी माल गोदाम रोड सुभाष बस्ती के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी नशे के आदी हैं और उसी की पूर्ति के लिए वारदात अंजाम देते रहते हैं। बंद मकान और बाहर ताला देखकर घरों में घुस जाते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी विक्की 14 महीने तक जेल में रह चुका है और अंडरगोन होकर करीब एक महीने पहले ही बाहर आया था। उन्होंने बताया कि एक अन्य आरोपी की पहचान काकू उर्फ बच्ची उर्फ झोटा निवासी खैरपुर के रूप में हो चुकी है। उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। डीएसपी ने बताया कि तीसरे आरोपी से पूछताछ के बाद कई मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है। बता दें कि थाना शहर सिरसा में 3 दिसंबर 2022 को लूट व चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच सीआईए को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
मुल्तानी कॉलोनी निवासी कमल गोयल की बेटी की शादी का समारोह पैलेस में चल रहा था। परिवार के सभी सदस्य शादी में गए हुए थे और घर में केवल एक महिला थी। तीन युवकों ने घर में घुसकर चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। सीसीटीवी में आई फुटेज के अनुसार उक्त आरोपियों ने पहले घर के बाहर लगा ताला तोड़ा और अंदर जाकर गर्भवती महिला को चाकू दिखाकर सामान लूट लिया। करीब 35 मिनट तक लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया और रुपये व आभूषण छीनकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed