{"_id":"67e444e15f0ec055740e73c9","slug":"cia-seizes-604-grams-of-heroin-worth-rs-3-crore-bike-rider-arrested-sirsa-news-c-128-1-slko1008-135275-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीआईए ने पकड़ी 3 करोड़ की 604 ग्राम हेरोइन, बाइक सवार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीआईए ने पकड़ी 3 करोड़ की 604 ग्राम हेरोइन, बाइक सवार गिरफ्तार
Wed, 26 Mar 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर दबोचा, पंजाब से लेकर आया था हेरोइन, सिरसा में करनी थी सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सीआईए ऐलनाबाद ने गांव मुसाहिब वाला क्षेत्र से बाइक सवार युवक से 604 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई गई है। आरोपी की पहचान पंजाब के मानसा जिले के गांव खैरा कलां निवासी जसविंदर सिंह उर्फ जस्सा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर थाना सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि मंगलवार रात सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के उप निरीक्षक जगदीश चंद्र के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव पनिहारी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पंजाब की तरफ से बाइक सवार एक युवक हेरोइन लेकर सिरसा की तरफ आ रहा है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने गांव मुसाहिब वाला क्षेत्र में नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।
कुछ देर बाद पुलिस को सरदूलगढ़ पंजाब की तरफ से एक मोटरसाइकिल सवार आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर बाइक चालक ने भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने उसका पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सीआईए पुलिस ने डीएसपी विकास कृष्णन की मौजूदगी में बाइक सवार युवक की तलाशी ली तो उससे 604 ग्राम हेरोइन मिली।
विज्ञापन
:::::::::::::::::::::::::::::::::
पंजाब के बठिंडा से खरीदकर लाया था हेरोइन
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पंजाब के बठिंडा से यह हेरोइन खरीदकर लाया था। इसे सिरसा में सप्लाई करना था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि में हेरोइन तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
:::::::::::::::::::::::::::::::::
बड़ा भाई भी करता है हेरोइन तस्करी, उसको देखकर ही जसविंदर भी इस काम में आया
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी जसविंदर सिंह का परिवार आर्थिक रूप से संपन्न है। उसका बड़ा भाई हेरोइन का सेवन व तस्करी करता है। उसके खिलाफ पंजाब में कई केस दर्ज हैं। बड़े भाई को देखकर जसविंदर भी हेरोइन की तस्करी करने लगा। आरोपी जसविंदर सिंह 12वीं कक्षा तक पढ़ा है। सीआईए इंचार्ज जगदीश चंद्र का कहना है कि पुलिस सिरसा में सक्रिय हेरोइन तस्करों का पता लगाएगी।