फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Christians prayed and celebrated on Christmas.

Sirsa News: क्रिसमस पर ईसाई धर्म के मसीही लोगों ने की प्रार्थना, मनाई खुशी

Thu, 26 Dec 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 26 Dec 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Christians prayed and celebrated on Christmas.
सिरसा में कार्यक्रम के बाद पादरी से आशीर्वाद लेतीं महिलाएं।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। क्रिसमस पर ईसाई धर्म के लोगों ने बुधवार को प्रभु यीशु की प्रार्थना कर खुशी मनाई। इस दौरान शहर में खुशी का माहौल रहा। शहर में स्थित सेंट जोन मेथोडिस्ट चर्च में बुधवार सुबह 10 बजे से ही प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

चर्च के पादरी कमल पाल ने चर्च में श्रद्धालुओं को प्रभु ईसा मसीह की प्रार्थना करवाई। चर्च परिसर में मेला आयोजित किया गया। जहां पर बच्चों और महिलाओं ने खरीदारी की। क्रिसमस दिवस पर बच्चों ने प्रभु यीशु के आगे मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना कर मन्नत मानी। उसके बाद सभी ने लंगर ग्रहण किया।
विज्ञापन




इस खुशी के मौके पर चर्च के पादरी कमल पाल ने मसीही लोगों को प्रभु ईसा मसीह की प्रार्थना करवाई। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रभु ईसा मसीह के जीवन, त्याग, बलिदान और चमत्कार के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि प्रभु ईसा मसीह ने धरती पर अवतार लेकर लोगों की भलाई की। लोगों को सच्चाई के रास्ते पर चलाना सिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने चर्च परिसर में चरणी स्थल पर मोमबत्ती जलाकर मंगल कामना की। पादरी ने बताया कि चरणी स्थल पर प्रभु के चरण पड़े थे। इसलिए इस जगह पर मोमबत्ती जलाकर मसीही लोग सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। बच्चों सहित महिलाओं और युवाओं ने भी प्रभु यीशु के आगे मोमबत्ती जलाकर अपने गुनाहों के लिए माफी मांगी और इसके बाद मन्नत भी मांगी।





आयोजन स्थल पर स्टाल लगाए गए। स्टालों पर महिलाओं ने खरीदारी की। बच्चों ने भजन और गीत प्रस्तुत किए। इनकी धुन पर बच्चों ने महिलाओं ने नृत्य किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी लाेगों को प्रभु भोग बांटा गया। सभी ने एक-दूसरे को क्रिसमस पर्व की बधाई दी और चर्च में प्रभु यीशु मसीह को नमन कर मोमबत्ती जलाई।




--इनसेट--

चर्च एवं ग्रेवयार्ड देखने पहुंचे लोग

पुराने बस स्टैंड के पास बना ऐतिहासिक सेंट मेथाेडिस्ट चर्च आस्था का केंद्र है। इस ऐतिहासिक चर्च में आराधना के लिए दूर-दूर से मसीही लोग आते हैं। ईसाई समुदाय के लोगों ने 14 नवंबर 1805 ईस्वी में ग्रेवयार्ड और 1864 ईस्वी में सेंट मेथोडिस्ट चर्च एवं ग्रेवयार्ड बनाया था। यहां प्रभु यीशु की आराधना कर मन की शांति और समुदाय के किसी व्यक्ति की मृत्यु पर उसके शरीर को रीति रिवाजों के अनुसार दफनाया जाता है। इसे जानने और देखने के लिए क्रिसमस पर भी कई लोग आते हैं।

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed