{"_id":"668edf8bfc35e475d60fe694","slug":"chowkidars-and-sanitation-workers-staged-a-strike-to-ban-online-attendance-sirsa-news-c-128-1-slko1008-122463-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ऑनलाइन हाजिरी पर रोक लगाने को लेकर चौकीदारों और सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ऑनलाइन हाजिरी पर रोक लगाने को लेकर चौकीदारों और सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना
Thu, 11 Jul 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 11 Jul 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। एप से ऑनलाइन हाजिरी पर रोक लगाने की मांग को लेकर बुधवार को जिलेभर के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों व चौकीदारों ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता सोहन कुमार ने कहा कि ऑनलाइन हाजिरी लगने के बाद तीन दिन तक उस ऑनलाइन हाजिरी का सत्यापन ग्राम सचिव करेगा।
इसके बाद सरपंच उस एप के माध्यम से मानदेय भुगतान की ऑनलाइन सिफारिश करेगा। उन्होंने कहा कि अभी तक ग्रामीण सफाई कर्मचारियों व चौकीदारों का मानदेय का बिल बनाने काम बीडीपीओ ऑफिस करता था, वो काम अब सरपंचों के माध्यम से करवाया जाएगा। इसका वे विरोध करते हैं। हरियाणा सरकार के इस कदम से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों व चौकीदारों में काफी रोष है, क्योंकि इस नई व्यवस्था से सफाई कर्मी व चौकीदार सरपंचों की मनमानी और बेगार का शिकार होंगे। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उनके पास स्मार्टफोन तक नहीं है, जिनके पास हैं वे कम पढ़े लिखे होने के कारण इसका इस्तेमाल करना नहीं जानते। उन्होंने सरकार से मांग की है कि ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था पर रोक लगाकर 5 गांव का जोन बनाया जाए और उस जोन में काम करने वाले कर्मियों की हाजिरी के लिए सुपरवाइजर नियुक्त करके हाजिरी रजिस्टर पर लगाई जाए। अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो प्रदेश भर के ग्रामीण सफाई कर्मचारी व चौकीदार प्रदेशभर में आंदोलन करके कड़ा विरोध जताएंगे।