फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   choora post

एक क्विंटल चूरापोस्त सहित तस्कर काबू

Sun, 11 Aug 2019 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
choora post
सीआईए डबवाली ने एक खास सूचना केे आधार पर गांव बप्पां में छापेमारी करते हुए एक व्यक्ति को एक क्विंटल चूरा-पोस्त सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ बडागुढ़ा थाना में अभियोग दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन

सीआईए को सूचना मिली थी कि मानसा से बप्पां में आकर रहने वाले लक्ष्मण सिंह नामक व्यक्ति की ढाणी में चूरा-पोस्त की एक बड़ी खेप आई है। पुलिस ने आरोपी के यहां छापेमारी करते हुए 5 बैग में भरा एक क्विंटल चूरा-पोस्त बरामद किया। सूचना पाकर डीएसपी डबवाली किशोरी लाल ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार आरोपी लक्ष्मण सिंह लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी करता है। आरोपी से एसटीएफ स्टाफ ने बीते वर्ष की 21 सितंबर को एक क्विंटल 92 किलो चूरा पोस्त सहित काबू किया था। आरोपी कुछ समय पूर्व ही जमानत पर बाहर आया था। बताया गया है कि जेल में उसकी मुलाकात भीलवाड़ा के एक तस्कर सोहन लाल से हुई। जमानत पर बाहर आने के बाद सोहन लाल ने ही लक्ष्मण सिंह को नशे की खेप मुहैया करवाई। सूत्र बताते हैं कि सोहन लाल बीते दिन ही रात को गाड़ी में नशे की खेप लक्ष्मण की ढाणी में छोड़कर गया था। लक्ष्मण ने सोहन लाल को पैसे नशा बेचने के बाद देने थे। थाना प्रभारी कमलेश रानी ने बताया कि आरोपी लक्ष्मण को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सोहन लाल की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस व खुफिया तंत्र पर उठ रहे सवाल
सीआईए द्वारा लक्ष्मण सिंह को नशे की खेप सहित काबू करने का मामला बडागुढ़ा पुलिस व खुफिया तंत्र पर कई सवाल खड़े करता है। क्योंकि तस्कर लक्ष्मण सिंह पर एनडीपीएस के कई मामले दर्ज होने के बावजूद भी उस पर नजर नहीं रखी गई। दूसरा ये कि बीते वर्ष की 21 सितंबर को उसकी ढाणी से एक क्विंटल 92 किलोग्राम चूरा-पोस्त एसटीएफ ने ही बरामद किया था। शनिवार रात्रि को की गई कार्रवाई में डबवाली सीआईए ने करीब 60 किलोमीटर दूर बैठकर भी तस्कर की जानकारी जुटाते हुए बड़ी सफलता हासिल कर ली। दोनों कार्रवाई बाहरी पुलिस द्वारा किए जाना बडागुढ़ा पुुलिस के अलावा खुफिया तंत्र की नाकामी जाहिर करता है। बता दें कि एसटीएफ द्वारा बीती 2 जून को भी एक ढाणी से 39 हजार नशीली गोलियां बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed