फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   'Children's Parliament' held at Modia Kheda School; students raise issues of public interest

Sirsa News: मोडिया खेड़ा स्कूल में सजी बाल संसद, विद्यार्थियों ने उठाए जनहित के मुद्दे

Thu, 15 Oct 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 15 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
'Children's Parliament' held at Modia Kheda School; students raise issues of public interest
सिरसा। युवा संसद प्रतियोगिता में संसदीय कार्यवाही का अभ्यास करते विद्यार्थी। विज्ञप्ति
चोपटा। गांव मोडिया खेड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री से लेकर विपक्ष के नेता तक की भूमिका निभाते विद्यार्थियों ने जनहित के मुद्दे उठाए, उन पर तर्क रखे और प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें पारित किया। प्रतियोगिता में करीब 50 विद्यार्थियों ने एक घंटे तक संसद की कार्यवाही का अभ्यास कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से समझा।
विज्ञापन

राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम के सहयोग से डिंग डाइट की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में नौवीं से 12 वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने लोकसभा अध्यक्ष, महासचिव, प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और सांसदों की भूमिका निभाते हुए सदन की कार्यवाही संचालित की। देश की प्रमुख समस्याओं पर बहस के साथ प्रश्नकाल, विचार-विमर्श और प्रस्ताव पारित करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालांवाली के राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता हेमराज और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद के प्रवक्ता सुरेश कुमार शर्मा शामिल रहे। उन्होंने कहा कि युवा संसद विद्यार्थियों को संसदीय प्रणाली समझने के साथ तर्कपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की प्राचार्या सुमन रोहित ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थी सदन की कार्रवाई और लोकतांत्रिक संवाद की प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझते हैं। प्रतियोगिता की तैयारी राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता संदीप कुमार ने विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों के सहयोग से करवाई। डिंग डाइट की युवा विंग शाखा के प्रभारी अनिल चावला ने पर्यवेक्षक के रूप में प्रतियोगिता का अवलोकन किया।

इस अवसर पर गुड़िया खेड़ा विद्यालय के प्राचार्य उमेद सिंह ढाका, साहुवाला द्वितीय की प्राचार्या मंजू पूनिया, सरपंच भरत छापूनिया, एसएमसी प्रधान रामेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed