फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   child labour free,child worker free,sirsa

दस मासूम बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त करवाया

Tue, 19 Jul 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Tue, 19 Jul 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
child labour free,child worker free,sirsa
child labour - फोटो : demo pics
ऑपरेशन मुस्कान के तहत स्टेट क्राइम ब्रांच और बाल संरक्षण विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से शहर के कई बड़े प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान दस आयु तक के दस बच्चे इन प्रतिष्ठानों पर बाल मजदूरी करते हुए मिले। क्राइम ब्रांच ने मासूम बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त करवाकर उन्हें बाल संरक्षण विभाग को सौंप दिया। इसके अलावा प्रतिष्ठान मालिकों को चेताते हुए जवाब मांगा गया है कि मासूम बच्चों से मजदूरी क्यों करवाई?
विज्ञापन


    जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह स्टेट क्राइम ब्रांच पुलिस के राजबीर, जसवीर सिंह सिरसा पहुंचे। उन्होंने बाल संरक्षण विभाग की अधिकारी अंजना डूडी के साथ शहर में बडे प्रतिष्ठानों पर दबिश देने की योजना बनाई। अंजना डूडी ने अपनी टीम में मीनाक्षी , आनंद व जसप्रीत को शामिल किया। इसके बाद दोनों टीमें शहर में घूमने लगी। हिसार रोड स्थित चाचा स्विट्स में टीम ने पहले रेड मारी जहां पर कई मासूम बच्चे मजदूरी करते हुए मिले। इसके बाद सेठी कॉफी हाऊस और चंदन बेकरी में छापेमारी की।
विज्ञापन

तीनों स्थानों से दस बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त करवाया गया। छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रतिष्ठान मालिकों को चेतावनी दी कि अगर भविष्य में मासूम बच्चों से मजदूरी करवाई तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी बच्चों को बाल संरक्षण कार्यालय लाया गया। अधिकारी अंजना डूडी ने बच्चों को फल और मिठाई दी। बच्चों से उनके माता-पिता के बारे में पूछा गया और उनसे संपर्क साधकर उन्हें कार्यालय में बुलाया। परिजनों को समझाया गया कि बच्चे देश का भविष्य है, इनको पढ़ा लिखाकर जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने बच्चों की शिक्षा के लिए कई योजनाएं चला रखी हैं। इसलिए अपने बच्चों को स्कूल भेजें। बच्चों का दाखिला करवाने के लिए बाल कल्याण विभाग हर प्रकार की सहायता करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed