फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Child Death, realease after delivery, Health Department, Hospital

डिलीवरी के एक घंटे बाद जच्चा-बच्चा को दी छुट्टी, बच्चे की मौत

Fri, 29 Jul 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 29 Jul 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Child Death, realease after delivery, Health Department, Hospital
बच्‍ची - फोटो : amar ujala

चोपटा सीएचसी में तीन माह में हुई कई नवजात बच्चों की मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग हरकत में नहीं आया है। वहां डिलीवरी होने के छह घंटे बाद फिर से एक नवजात मौत के आगोश में समा गया। नवजात के परिजनों ने मौत के लिए ड्यूटी पर नियुक्त स्टाफ नर्स को दोषी ठहराते हुए आरोप लगाया है कि डिलीवरी के महज एक घंटे बाद ही उन्हें जबरदस्ती छुट्टी देकर घर भेज दिया। परिजनों ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन व मुख्यमंत्री को करने की धमकी दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव गुंसाईयाना निवासी हरी सिंह की पुत्रवधू कमलेश को बुधवार की रात को प्रसव पीड़ा हुई। अपने निजी वाहन से रात करीब साढ़े नौ बजे चोपटा सीएचसी के डिलीवरी हट पहुंचे। रात करीब सवा 10 बजे कमलेश ने लड़के को जन्म दिया। कमलेश के पति राजेश ने आरोप लगाया कि डिलीवरी हट में ड्यूटी के दौरान नियुक्त स्टाफ नर्स ने उन्हें सवा 11 बजे बोला कि सामान्य डिलीवरी हुई है, वो घर जा सकते हैं।
विज्ञापन


राजेश का आरोप है कि उन्होंने स्टाफ नर्स को बोला कि उनका खुद का वाहन है वो सुबह चले जाएंगे, लेकिन स्टाफ नर्स ने कहा कि नहीं अभी चले जाए। घर पहुंचने के बाद रात करीब तीन बजे बच्चे की तबियत खराब हो गई। गांव से आरएमपी डॉ. को बुलाकर उसे दिखाया। डॉ. ने कहा सफाई अच्छे से न होने के कारण बच्चे की सीना बंद है। उसके कुछ ही देर बाद बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी मर्जी ये ले गए थे परिजन जच्चा-बच्चा को : स्टाफ नर्स
कमलेश की डिलीवरी करवाने वाली स्टाफ नर्स निर्मला का कहना है कि डिलीवरी के बाद परिजनों ने अपनी मर्जी से छुट्टी ली थी, जिसके लिए बाकायदा रजिस्टर में हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने कहा भी था कि सुबह चले जाना, लेकिन परिजनों ने बोला नहीं हम तो अभी जाएंगे। इस संबंध में जब सिविल सर्जन डॉ. सूरजभान कंबोज से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed