फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Chief Minister's flying squad raids city council, eight employees found absent

Sirsa News: नगर परिषद में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा, आठ कर्मचारी मिले गैर हाजिर

Tue, 23 May 2023 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 23 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raids city council, eight employees found absent
नगर परिषद में छापे के दौरान कर्मचारियों से पूछताछ करते सीएम फ्लाइंग के सदस्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मंगलवार सुबह 9 :10 पर नगर परिषद कार्यालय में छापा मारा। उड़नदस्ते ने सभी शाखाओं में रखे हुए रजिस्टर व कर्मचारियों की स्थिति जांची। इस दौरान सात कर्मचारी आधा घंटा देरी से पहुंचे तो आठ कर्मचारी गैर हाजिर मिले। उड़नदस्ते ने पूरी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी है। अब कर्मचारियों से जवाब मांगा जाएगा और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
शहर के मोहंता मार्केट में स्थित नगर परिषद कार्यालय में हिसार के उप निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दस्तक दी। उड़नदस्ते के सदस्यों ने नगर परिषद कार्यालय की सभी शाखाओं में जाकर कर्मचारियों से पूछताछ की। प्रॉपर्टी आईडी, जन मृत्यु प्रमाण पत्र, टैक्स शाखा, अकाउंटेंट सहित अन्य शाखाओं में रखे रजिस्टर भी जांचे। इसके बाद मुख्य अधिकारियों से कर्मचारियों की संख्या जानी। नगर परिषद कार्यालय में स्थायी तौर पर 69 कर्मचारियों के होने की जानकारी मिली। उड़नदस्ते ने जब उपस्थित कर्मचारियों की स्थिति जानी, तो सात कर्मचारी ऐसे रहे, जो छापे की सूचना मिलने के बाद कार्यालय में पहुंचे। इसके अलावा आठ कर्मचारी गैर हाजिरी व 13 कर्मचारी छुट्टी पर मिले। इसके बाद उड़नदस्ते ने पोर्टल पर आने वाले शिकायतों व उनके हल करने की स्थिति, रजिस्टर पर दर्ज हुए शिकायतों सहित अन्य प्रकार की जानकारी जुटाई। करीब तीन घंटे तक उड़नदस्ते ने रिकाॅर्ड की जांच की। इसके बाद स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी दी। अब उच्च अधिकारियों की ओर से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बूटा राम उपस्थित रहे।
विज्ञापन





प्रॉपर्टी आईडी की 1518 शिकायतें मिलीं
नगर परिषद में छापा कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने प्रॉपर्टी आईडी की ऑनलाइन साफ्टवेयर में जांच की गई। इसमें 1518 शिकायतें पेंडिंग पाई गई हैं, जबकि अन्य रिकार्ड नहीं पाया गया है। पोर्टल के अपडेट हाेने को लेकर इसकी जानकारी दी जा रही है। जांच के दौरान अप्रैल की शिकायतें पेंडिंग पाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






अधिकारियों के समय पर न होने व गैर हाजिर होने की आ रही थीं शिकायतें
नगर परिषद कार्यालय में कर्मचारियों व अधिकारियों के गैर-हाजिर रहने, समय पर कार्यालय में न आने और काम न किए जाने की शिकायतें लंबे समय से टीम को मिल रही थी। इसके चलते अब टीम ने सुबह ही छापा कार्रवाई कर दी। इसके चलते अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। इस दौरान नगर परिषद के सात कर्मचारी करीब आधा घंटा देरी से कार्यालय में पहुंचे ।

एक सप्ताह पहले ठेकेदारों ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाकर दिया था धरना
कुछ समय पहले नगर परिषद के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए ठेकेदारों ने धरना भी दिया था। ठेकेदारों ने छोटे से लेकर बड़े अधिकारी द्वारा कमीशन खोरी करने, गलत तरीके से टेंडर लगाने, कमीशन न देने पर बिल रोकने सहित कई तरह के आरोप लगाए थे। वहीं, करीब दो माह पहले युवा नेता गोकुल सेतिया ने एक कर्मचारी को रिश्वत लेने के आरोप में काबू किया था। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ था। इसके चलते अब मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने नगर परिषद कार्यालय में रिकॉर्ड की जांच की है।




सीएम फ्लाइंग की ओर से नगर परिषद में छापा कार्रवाई की गई है। यहां पर कर्मचारियों की उपस्थिति और रिकार्ड की जांच की गई है। कई कर्मचारी समय से लेट कार्यालय में पहुंचे, तो कई कर्मचारी गैर हाजिर मिले हैं। इसकी रिपोर्ट तैयार की गई है। ऑनलाइन भी रिकाॅर्ड की जांच की गई है। -बूटा राम, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सीएम फ्लाइंग टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed