फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Chief Minister Saini took Prasad and blessings in the city of Sarsainath

Sirsa News: मुख्यमंत्री सैनी ने सरसाईंनाथ की नगरी में प्रसाद और आशीर्वाद लिया

Tue, 09 Apr 2024 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 09 Apr 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Saini took Prasad and blessings in the city of Sarsainath
तारा बाबा कुटिया में पहुंचे सीएम नायब सैनी।
सिरसा। सरसाईंनाथ की नगरी सिरसा धार्मिक नगरी है। धार्मिक नगरी होने के कारण लोगों का अलग अलग डेरों के प्रति झुकाव है। यहीं वजह है कि यहां आने वाले देश व प्रदेश स्तर के नेता इन डेरों में जाना नहीं भूलते हैं और धर्मगुरुओं से आशीर्वाद लेने के साथ-साथ प्रसाद ग्रहण करते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी दो दिवसीय सिरसा दौरे के दौरान सबसे पहले सिरसा हवाई अड्डे से सीधे मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह पहुंचे। इसके बाद वे गुरुद्वारा चिल्ला साहिब और तारा बाबा कुटिया भी गए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने ग्राम बाबा संघर साधा स्थित मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह पहुंचने के साथ ही गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत उन्होंने डेरे में स्थित पूजा स्तंभ पर माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि ठहराव के बाद सुबह सीएम सैनी अपने निजी कार्यक्रम के बाद तारा बाबा कुटिया पहुंचे। उनके साथ सिरसा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मौजूद रहे। सभी ने तारा बाबा कुटिया में दर्शन किये और माथा टेका।
विज्ञापन

इसके उपरांत मुख्यमंत्री अमावस्या के अवसर पर रानियां गेट स्थित गुरुद्वारा चिल्ला साहिब पहुंचे। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सभी को सिरोपा पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं सभी ने लंगर हॉल में लंगर खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक आस्था का वोट बैंक पर बड़ा असर
सिरसा में लोकसभा क्षेत्र में डेरे, मंदिरों और गुरुद्वारों की कमी नहीं है। धार्मिक आस्था से लोगों को इनसे बड़ा जुड़ाव है। इन बड़े-बड़े पंथों से लोग जुड़े हुए हैं। लोगों का इनसे जुड़ाव राजनेताओं को इनकी ओर खींचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed