{"_id":"673e29fe3ed58dd3c5035f34","slug":"chief-minister-of-medical-college-will-perform-bhoomi-pujan-today-vehicular-traffic-will-remain-closed-on-mini-bypass-sirsa-news-c-128-1-svns1027-128874-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मेडिकल कॉलेज का मुख्यमंत्री आज करेंगे भूमि पूजन, मिनी बाईपास पर वाहनों का अवागमन रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मेडिकल कॉलेज का मुख्यमंत्री आज करेंगे भूमि पूजन, मिनी बाईपास पर वाहनों का अवागमन रहेगा बंद
Wed, 20 Nov 2024 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम से 75 मीटर की दूरी पर वाहनों के पार्किंग की रहेगी व्यवस्था, ड्रोन उड़ाने पर लगाई पाबंदी
फोटो : 14 और 22
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भूमि पूजन के साथ शुरू करवाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते मिनी बाईपास, चतरगढ़ पट्टी से भूमणशाह चौक आने का रास्ता व राम कॉलोनी से मिनी बाईपास को जोड़ने वाला रास्ता बंद रहेगा। वहीं कार्यक्रम से 75 मीटर की दूरी पर वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। नगर परिषद सिरसा के दो किलोमीटर के दायरे में ड्रोन, ग्लाइडर, रिमोट कंट्रोल एयरक्राफ्ट, फ्लाइंग कैमरा, कवर्ड चोपर, हवाई कवरेज के लिए हेलीकैम उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
जिले के लोग सालों से मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को मिनी बाईपास रोड के नजदीक संत सरसाई नाथ राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय का सुबह 10 बजे भूमि पूजन करेंगे। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि 22 एकड़ भूमि पर लगभग 1200 करोड़ रुपये से संत सरसाई नाथ राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय बनेगा। यह 500 बेड का बनाया जाएगा। पहले चरण में 832 करोड़ रुपये मेडिकल कॉलेज के लिए पास हुए है और टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर वर्क ऑर्डर जारी किए जा चुके है।
कॉलेज बनने से यह मिलेगी सुविधा
मेडिकल कॉलेज में एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, फार्माकोलॉजी, फोरेंसिक मेडिसिन और कम्युनिटी मेडिसिन जैसे विभाग होंगे। इसके अतिरिक्त, आपातकालीन चिकित्सा, आर्थोपेडिक्स, बाल रोग, मनोचिकित्सा, सामान्य सर्जरी, श्वसन चिकित्सा, नेत्र विज्ञान, ईएनटी, त्वचा विज्ञान, प्रसूति, स्त्री रोग, बर्न केयर, आईसीयू, नवजात वार्ड आदि की सुविधाएं भी होंगी।
विज्ञापन
--
स्पोर्ट्स गतिविधि का भी रखा गया है ध्यान
मेडिकल कॉलेज कैसा होगा, इसका प्रतिरूप भूमि पूजन स्थल पर रखा गया है। कॉलेज में विभिन्न भवनों के साथ पर्यावरण का भी विशेष ध्यान रखा गया है। अस्पताल परिसर में खेल गतिविधियों का भी ध्यान रखा जाएगा। चिकित्सकों व स्टाफ आदि के लिए खेल मैदान भी बनाया जाएगा।
रोड बंद तो यह है विकल्प
बरनाला रोड से चतरगढ़ पट्टी फाटक जाने के लिए अग्रवाल कॉलोनी, प्रेम नगर से होते हुए चतरगढ़पट्टी रोड पर जा सकते हैं। यह रास्ता दोपहिया और कार सवार चालकों के लिए ही है। गलियों के अंदर से वाहन चालकों को गुजरना होगा। भारी वाहनों को नेशनल हाईवे से डबवाली रोड पर जाना होगा। इसके बाद ही वह मंडी या रानियां रोड पर पहुंच सकते हैं। नागरिक अस्पताल जाने वाले लोगों को बरनाला रोड से पुल व पुराने कचहरी मार्ग का प्रयोग करना होगा।