फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Chief Engineer inspected Ghaggar temples for seven hours, gave instructions to make arrangements first

Sirsa News: चीफ इंजीनियर ने सात घंटे किया घग्गर के तटबंधों का निरीक्षण, मानसून के पहले व्यवस्था बनाने के निर्देश

Mon, 17 Jun 2024 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 17 Jun 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Chief Engineer inspected Ghaggar temples for seven hours, gave instructions to make arrangements first
घग्गर नदी का तटबंध।
सिरसा। सोमवार को भाखड़ा जल सेवाएं इकाई पंचकूला के चीफ इंजीनियर नीतिश जैन ने सिरसा में पहुंचकर घग्गर नदी, ओटू हेड व उसके गेटों से निकलने वाली ब्रांचों के हालातों का जायजा लिया। विशेष रूप से ओटू हेड में पनपी हुई जलकुंभी को निकालने के आदेश दिए। इतना ही नहीं घग्गर को तटबंधों की सफाई के लिए अन्य कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। चीफ ने सात घंटे तक घग्गर के सभी तटबंधों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान नीतिश जैन ने सिंचाई विभाग एसई आत्माराम भांभू, घग्गर ब्रांच एक्सइएन अजीत हुड्डा, एक्सइएन मंदीप सिहाग के साथ बैठक की। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पहले ओटू हेड के पास हिसार ड्रेन के पानी को घग्गर नदी में डालने के लिए बनाए जा रहे साइफन का जायजा लिया। इसके उपरांत ऐलनाबाद से जीवननगर पुल की जांच की।
विज्ञापन

ओटू हेड की जांच करते हुए जैन ने राजस्थान की तरफ पानी निकालने के लिए 12 और नहरों में पानी छोड़ने के लिए बनाए गए छह गेटों को खुलवाकर उनकी जांच की। ताकि मानसून में पानी आने पर गेट सही तरह से काम करें। बता दें कि इस मानसून भी घग्गर में बड़े स्तर पर पानी आने की संभावना जताई जा रही है। जिसको लेकर चीफ ने जिले में बारीकी से स्थिति की जांच की। करीब सात घंटे तक चीफ ने ओटू, रानियां क्षेत्र और जीवननगर क्षेत्र में स्थिति को जांचा और अधिकारियों को भी बाढ़ से बचने के लिए पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीफ ने घग्गर नदी, ब्रांचों व ओटू हेड का निरीक्षण किया है। ओटू हेड के सभी गेटों को खुलवाकर उनकी जांच की गई है। इसके साथ ही हेड पर जमा हुई जलकुंभी को निकालने के आदेश दिए है। जिसको लेकर कार्य शुरू हो चुका है।
-अजीत हुड्डा, एक्सईएन, सिंचाई विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed