{"_id":"64a856c069a1b9a23e0fd596","slug":"chicken-corner-operator-was-selling-liquor-illegally-case-registered-sirsa-news-c-128-1-sir1002-2394-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चिकन कॉर्नर संचालक अवैध रूप से बेच रहा था शराब, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चिकन कॉर्नर संचालक अवैध रूप से बेच रहा था शराब, केस दर्ज
Fri, 07 Jul 2023 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
बडागुढ़ा। आबकारी विभाग ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव बप्पां में एक चिकन कॉर्नर से अवैध रूप से बेची जा रही शराब बरामद की है। इस दौरान आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। अधिकारियों ने शराब को कब्जे लेते हुए आरोपी के खिलाफ बडागुढ़ा थाना में केस दर्ज करवाया है।
विभाग के निरीक्षक अश्वनी कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव बप्पां में एक चिकन कॉर्नर के संचालक द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। जिसके बाद जब मौके पर दबिश दी गई तो आरोपी टीम को देखकर मौके से फरार हो गया। इस दौरान चिकन कॉर्नर के पीछे से करीब 45 बोतल अंग्रेजी व देसी शराब तथा 4 बोतल बीयर बरामद हुई। इस संबंध में आरोपी चिकन कॉर्नर संचालक गांव बुढ़ाभाणा निवासी गीता राम के खिलाफ बडागुढ़ा थाना में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज करवाया गया है।