फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Chhath Puja: Crowd of devotees gathered at the ghats, offered Arghya to the setting sun

छठ पूजा : घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अस्त होते सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja: Crowd of devotees gathered at the ghats, offered Arghya to the setting sun
छठ पर्व के अवसर पर घाट पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़ व अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देते व्रतधारी। संवा? - फोटो : Sirsa
सिरसा। छठी मैया के जयकारे लगाते हुए नहरों पर बने घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। व्रत धारियों ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। अब सोमवार सुबह उदय होते सूर्यदेव को श्रद्धालु अर्घ्य अर्पित कर छठ पूजा संपन्न करेंगे और प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोलेंगे।
विज्ञापन

सिरसा में दिल्ली पुल स्थित छठ घाट पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने शिरकत की। छठव्रतियों ने केले, गुब्बारों व लाइटिंग से जल स्रोत को सजाया हुआ था। जल स्रोत के पास ही फल व सब्जियां रखी हुई थी। व्रती महिलाओं ने जलस्रोत में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

नहाय खाय से आरंभ हुआ था छठ पर्व
बिहार, झारखंड, पूर्वांचल भारतीयों का प्रमुख त्योहार छठ महापर्व की शुरुआत दीपावली के बाद से होती है। चार दिन तक चलने वाला छठ महापर्व के पहले दिन को नहाय खाय कहते है। नहाय खाय से इसकी शुरुआत होती है। दूसरे दिन व्रती शाम में खरना करती हैं और प्रसाद खाने के बाद उनका 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। तीसरे दिन डूबते हुए भगवान सूर्य को व्रती अर्घ्य देती हैं। चौथे और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व संपन्न हो जाता है। व्रती गंगाजल या पवित्र नदियों का जल पीकर 36 घंटे का उपवास तोड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाट पर तैनात रहा पुलिस बल
छठ पर्व को लेकर दिल्ली पुल व डबवाली रोड स्थित नहर पर बने घाटों पर काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने के लिए पहुंचे। ऐसे में सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन की ओर से यहां पर पुलिस बल भी तैनात किया गया। लगातार घाटों पर गश्त करते हुए दिखाई दिए। सुरक्षा के मद्देनजर वर्दी तथा सादी वर्दी में पुरुष तथा महिला जवान गश्त करते नजर आए।

दिल्ली पुल स्थित नहर पर बने  घाट पर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देते श्रद्धालु। संवाद

दिल्ली पुल स्थित नहर पर बने घाट पर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed