फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Chemists enraged by action taken at medical store, shops kept closed for two hours

Sirsa News: मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई से भड़के केमिस्ट, दो घंटे बंद रखीं दुकानें

Thu, 13 Feb 2025 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 13 Feb 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Chemists enraged by action taken at medical store, shops kept closed for two hours
सिरसा। डबवाली में विरोध स्वरूप बंद की गई दुकानें। संवाद। सिरसा। डबवाली में विरोध स्वरूप बंद की
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। डबवाली में मेडिकल स्टोर पर सीआईए और ड्रग्स विभाग की कार्रवाई को केमिस्ट एसोसिएशन व मेडिकल स्टोर संचालकों ने विरोध कर दिया। मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान दर्शन सोनी की अगुवाई में सभी मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपने स्टोर बंद कर दिए। इस दौरान हरियाणा केमिस्ट एसोसिएशन के जिला प्रधान मदन लाल बजाज भी मौके पर पहुंचे। विरोध के बाद एक निजी जगह पर एएसपी मयंक मुदगिल व हरियाणा केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक हुई। दो घंटे की बैठक के बाद मेडिकल एसोसिएशन के समझाने पर मेडिकल स्टोर संचालकों ने स्टोर खोले और आमजन को दवा दी।
सीआईए टीम के सहयोग से वीरवार को ड्रग्स विभाग की टीम ने डबवाली में केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान दर्शन सोनी के मेडिकल स्टोर व एक अन्य मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान मेडिकल स्टोर्स पर कोई प्रतिबंधित दवाइयां नहीं मिली। इस कार्रवाई में सीआईए की संलिप्तता को देखकर मेडिकल स्टोर संचालक नाराज हो गए। डबवाली केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान दर्शन सोनी ने बताया कि सीआईए की टीम सुबह आठ बजे ही उनकी दुकान के बाहर पहुंच गई। उनके बेटे ने दुकान खोली तो पुलिस कर्मियों ने कहा कि आपकी दुकान की जांच करनी है। इसके बाद ड्रग्स विभाग के अधिकारी सुनील कुमार को मौके पर बुलाया गया। बेटे ने फोन कर उन्हें सूचित किया। वह मौके पर पहुंचे और सभी दवाओं के बिल प्रस्तुत किए। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं मिली। इसके बाद संबंधित अधिकारी सीएस मेडिकल स्टोर पर गए वहां भी कुछ खास नहीं मिला।
विज्ञापन

प्रधान ने कहा कि सीआईए पुलिस के द्वारा कार्रवाई करवाना और दुकानदारों को तंग करवाना बर्दाश्त के बाहर है। इसके बाद सभी ने एकजुट होकर बाजार के मेडिकल स्टोर बंद कर दिए। मेडिकल स्टोर बंद होने की सूचना मिलने पर प्रधान मदन लाल बजाज भी डबवाली पहुंचे। इसके बाद पुलिस प्रशासन के साथ बातचीत हुई। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि दुकानदारों को पुलिस तंग नहीं करेगी। ड्रग्स विभाग के अधिकारियों के साथ ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
पुलिस ने यह लगाए आरोप
- सीआईए पुलिस के पास मेडिकल स्टोर की जांच करने का अधिकार नहीं है।
- बिना ड्रग्स विभाग की टीम के पुलिस टीमें दुकानदारों को तंग कर रही है।
- स्टोर की जांच करने का अधिकार ड्रग्स विभाग के अधिकारी के पास है, वह किसी भी टीम आकर करें।
- पुलिस की टीमों के दुकानों पर खड़े होने से दुकानदार की छवि खराब होती है। भले ही कुछ न मिला हो आने जाने वाले गलत तरीके से देखते हैं।

::::::::::::::::::::::::::::::::
स्टोर संचालक बोले- हम नहीं बेचते सीरिंज
दुकानदारों ने बताया कि डबवाली के मेडिकल स्टोर संचालकों को कई दिनों से परेशान किया जा रहा है। अधिकतर दुकानदारों ने सीरिंज बेचना तक छोड़ दिया है। पंजाब से आने वाले मेडिकल नशे और चिट्टे पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है, जो दवाइयां हमें नहीं बचते, वे एक किलोमीटर दूर पंजाब बॉर्डर पर खुले आम बिकती है। डबवाली शहर आधा पंजाब में है और आधा हरियाणा में है। कोई भी व्यक्ति पैदल आ जा सकता है। ऐसे में पुलिस मेडिकल स्टोर संचालकों को जानबूझ कर तंग करना बंद करें।


::::::::::::::::::::::::::::::
दर्शन मेडिकोज और सीएस मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई की है। इस दौरान प्रतिबंधित दवाइयां नहीं मिली है। रूटीन तौर पर कार्रवाई की जा रही है। मेडिकल स्टोर संचालकों से अपील करते है कि प्रतिबंधित दवाओं और नशे के लिए वैकल्पिक तौर पर प्रयोग होने वाली दवाओं को न दें। - सुनील कुमार, ड्रग्स इंस्पेक्टर


::::::::::::::::::::::::::::

किसी भी मेडिकल संचालक को बिना वजह परेशान नहीं किया जा रहा है। जो भी कार्रवाई की जा रही है वह पुख्ता सूचना के आधार पर ही की जा रही है। कार्रवाई ड्रग कंट्रोलर अधिकारी के निर्देशन में की जा रही है। आमजन से अनुरोध है कि किसी भी अराजक तत्व के बहकावे में न आएं। किसी भी ऐसी भ्रामक सूचना पर विश्वास करने से पहले उसकी पूरी तरह से सत्यता परखें। -सिद्धांत जैन, एसपी, डबवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed