{"_id":"6afddc39bd8037f5bd0b604a","slug":"cheated-seven-lakh-rupees-from-a-bank-employee-by-promising-to-send-them-to-canada-sirsa-news-c-128-1-sir1004-168713-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कनाडा भेजने का झांसा देकर बैंक कर्मचारी से ठगे सात लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कनाडा भेजने का झांसा देकर बैंक कर्मचारी से ठगे सात लाख रुपये
Wed, 18 Nov 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 18 Nov 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। परिवार के बेहतर भविष्य की उम्मीद में कनाडा जाने का सपना देख रहे बैंककर्मी को इमीग्रेशन एजेंट ने सात लाख रुपये की चपत लगा दी। आरोपी ने पत्नी और दो बेटियों सहित विदेश भेजने का झांसा देकर उससे रकम ऐंठ ली।
पीड़ित ने अपनी जमापूंजी खर्च करने के साथ कर्ज लिया और प्लॉट तक बेच दिया। सदर थाना पुलिस ने कंगनपुर निवासी पोलाश की शिकायत पर जालंधर निवासी विलसन मसीह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
जांच अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि शिकायत में पोलाश ने बताया कि वह एक निजी बैंक में नौकरी करता है। दिसंबर 2022 में पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में रिश्तेदार की शादी के दौरान उसकी मुलाकात विलसन मसीह से हुई थी।
विज्ञापन
आरोपी ने खुद को इमीग्रेशन एजेंट बताते हुए परिवार को कनाडा भेजने के लिए 25 लाख रुपये का खर्च बताया। रिश्तेदारों को विदेश भेजने का हवाला देकर उसने विश्वास जीत लिया और दस्तावेज ले लिए।
शिकायत के अनुसार आरोपी और उसकी पत्नी अंजू रानी ने शुरुआत में दो लाख रुपये नकद लिए। मार्च 2023 से मार्च 2026 तक आरोपी, उसकी पत्नी और बेटे के बैंक खातों में 2.67 लाख रुपये ऑनलाइन जमा करवाए गए। इसके अलावा 4.32 लाख रुपये नकद दिए गए। इस तरह कुल सात लाख रुपये दिए गए। आरोप है कि आरोपी ने दो बार कनाडा और बाद में नीदरलैंड का वीजा लगवाने का भरोसा दिया, लेकिन हर बार फाइल रिजेक्ट होने की बात कहकर टालता रहा। संवाद