फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cheated 14 lakh rupees in the name of sending children and parents abroad

Sirsa News: बच्चे व माता-पिता को विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये ठगे

Thu, 23 Mar 2023 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 23 Mar 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
Cheated 14 lakh rupees in the name of sending children and parents abroad
सिरसा। बेटे को विदेश में स्कूली शिक्षा व माता-पिता को उसके साथ बाहर भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने इमिग्रेशन संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रानियां के गांव हरनी खुर्द निवासी संतोख सिंह ने बताया कि उसने अपने बेटे को विदेश में स्कूल पढ़ाई करने के लिए भेजना था। इसके चलते वह मोहाली स्थित वर्ल्ड एडवाइजर इमिग्रेशन कंसल्टेंट्स से मिला। यहां पर परमजीत कौर, धमनप्रीत कौर ढिल्लो, नवजोत कौर और सिमरजीत सिंह मान ने बेटे नवनेतर सिंह बाजवा के साथ उसे व उसकी पत्नी को विदेश भेजने की बात कही। इसके लिए 20 लाख रुपये में बात तय हुई और उक्त आरोपियों ने तीन माह में सभी को बाहर भेजने का आश्वासन दिया। उसने कैश व ऑनलाइन के माध्यम से धीरे-धीरे कर नवंबर 2021 तक 14 लाख रुपये उक्त आरोपियों को दे दिए। लेकिन उक्त आरोपियों ने उनका वीजा नहीं लगवाया और बात टालते हुए भी नजर आए। इसके लिए उन्होंने उसकी पत्नी का पासपोर्ट भी वापस नहीं दिया। जब उक्त आरोपियों से उसने राशि वापस मांगी तो वह आना कानी करने लगे। ऐसे में अब उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने एसपी के आदेशों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed