फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   chc, ceremony, parshad and, ward name, missing, sirsa

सामुदायिक केंद्र के उद्घाटन पट से पार्षद और वार्ड का नाम गायब

Sun, 28 May 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sun, 28 May 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
chc, ceremony, parshad  and, ward name, missing, sirsa
रात्रि विश्राम गृह का शिलान्यास करते पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा। - फोटो : amar ujala
वार्ड नंबर 14 में रात्रि विश्राम गृह और वार्ड नंबर 15 में सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन करने आए हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने वार्ड नंबर 14 में बने रात्रि विश्राम गृह का तो उद्घाटन कर दिया लेकिन चोपड़ा को वार्ड नंबर 15 में बने सामुदायिक केंद्र का बिना उद्घाटन किए ही जाना पड़ा। सामुदायिक केंद्र के उद्घाटन पट पर वार्ड की पार्षद जगजीत कौर व वार्ड नंबर गायब था। वार्डवासियों के आक्रोश को देखते हुए भाजपा नेताओं ने चोपड़ा को आगाह कर दिया और उन्होंने रास्ते से अपने वाहन मोड़ लिए। जैसे ही लोगों को इसके बारे में पता चला कि उद्घाटन पट पर पार्षद का नाम गायब है तो उनमें आक्रोश फैल गया और उन्होंने सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में सामुदायिक केंद्र को ताला जड़कर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पार्षद जगजीत कौर के पति गोबिंद सिंह, गुरदयाल सिंह, सुनील कुमार, सतपाल सिंह, अर्जुन सिंह, बादल, सुखपाल सिंह, गुरजंट सिंह, दलीप सिंह, हरबंस सिंह, शेरा सिंह, नामो बाई, कुलवंत कौर, बचन कौर, मूर्ति देवी आदि ने बताया कि वार्डवासियों की सुविधा के लिए जिस जगह पर सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया गया है वहां पर लोगों का अवैध कब्जा था। पार्षद ने इस जगह को छुड़वाने के लिए लंबा संघर्ष किया था और उसके बाद वहां पर सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया गया लेकिन जब यह बनकर तैयार हो गया तो इसका श्रेय लेने के लिए भाजपा के अनेक नेता सामने आ गए। जब वार्डवासियोें ने शिलान्यास पट देखा कि उस पर पार्षद व वार्ड नंबर गायब था तो उन्होंने इस बात पर कड़ा एतराज जताया। लोगों ने शहर के एक भाजपा नेता पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। हरियाणा एक हरियाणवी एक के दावे करने वाली भाजपा सरकार के नेता ही उनकी साख को बट्टा लगाने का काम कर रहे है।
विज्ञापन


लोगों ने एकजुट होकर निर्णय लिया कि वे किसी भी कीमत पर भेदभाव को बर्दाश्त नहीं करेंगे और जिन लोगों ने उद्घाटन पट पर पार्षद व वार्ड का नाम नहीं लिखवाया है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। वार्ड की पार्षद जगजीत कौर ने बताया कि उनके वार्ड में जो सामुदायिक केंद्र बनाया गया है वह वार्डवासियों की सुविधा के लिए बनाया गया है लेकिन उद्घाटन पट पर उनका नाम नहीं अंकित करने भाजपा नेताओं की ओछी मानसिकता को दर्शाता है लेकिन वार्डवासी जो भी निर्णय लेंगे वे उन्हें मंजूर है। जब हरियाणा पयर्टन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा से बिना उद्घाटन किए लौटने की कारण पूछा गया तो उन्होंने नो कमेंट्स कहते हुए इस विषय पर बोलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed