फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Chautala distributary dispute settled, protest ended, instructions given to restore the size of canal mogas to original and ensure water reaches the tail end.

Sirsa News: चौटाला डिस्ट्रीब्यूटरी विवाद थमा, धरना खत्म, नहर के मोगों का साइज पूर्ववत करने और पानी टेल तक पहुंचाने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Chautala distributary dispute settled, protest ended, instructions given to restore the size of canal mogas to original and ensure water reaches the tail end.
सिरसा में डबवाली। धरनारत किसानों के बीच मुख्यमंत्री का संदेश लेकर पहुंची जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा।
सिरसा। जंडवाला बिश्नोईयान और आसपास के गांवों में चौटाला डिस्ट्रीब्यूटरी पर मोगे के लिए किसानों का धरना मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा की सक्रियता से समाप्त हो गया। यह विवाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा रातोंरात मोगों (पानी के रास्ते) का साइज छोटा करने के कारण शुरू हुआ था।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संदेश लेकर धरनास्थल पर पहुंचीं और किसानों से संवाद किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने किसानों की मांग को जायज ठहराते हुए चौटाला नहर के मोगों का साइज पूर्ववत करने और पानी टेल तक पहुंचाने के निर्देश तुरंत दे दिए हैं। इस कार्रवाई से किसानों को सिंचाई की समस्या का समाधान हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि विवादित क्षेत्र में आसाखेड़ा, लम्बी, लखुआना, गिदड़खेड़ा, गंगा, सुखेराखेड़ा, भारूखेड़ा, जंडवाला बिश्नोईयान, मौजगढ़, गिदड़खेड़ा कोठा और मोडी गांव शामिल हैं। किसानों ने मोगों के आकार में बदलाव के बाद विभाग से बातचीत की थी, लेकिन कोई स्पष्ट समाधान नहीं मिला। इसके बाद सभी गांवों के ग्रामीणों ने मिलकर धरना दिया और चेतावनी दी कि उनकी मांग पूरी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा की त्वरित पहल और मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया और समस्या का समाधान सुनिश्चित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed