{"_id":"6967e167353545debe0a0add","slug":"chaukidar-found-fraud-sirsa-news-c-128-1-sir1004-151267-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जांच में पब्लिक हेल्थ विभाग का चौकीदार निकला फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जांच में पब्लिक हेल्थ विभाग का चौकीदार निकला फर्जी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। एंटी करप्शन ब्यूरो हरियाणा की जांच रिपोर्ट में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में कार्यरत चौकीदार रमेश कुमार के शैक्षणिक और अनुभव प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल नंबर दो सिरसा के एक्सईएन तरुण गर्ग ने आरोपी चौकीदार के खिलाफ सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
सिरसा निवासी सुभाष ने 22 जनवरी 2019 को विजिलेंस ब्यूरो (अब एसीबी) में शिकायत दर्ज कराई थी कि जन स्वास्थ्य विभाग में चौकीदार पद पर तैनात रमेश कुमार के 10वीं कक्षा के प्रमाणपत्र जाली हैं। शिकायत के बाद नवंबर 2025 में जांच पूरी हुई। एसीबी की जांच रिपोर्ट में दोनों प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। एसई सिरसा ने 14 नवंबर 2025 को रमेश कुमार की सेवाएं समाप्त कर दीं। जांच अधिकारी राजपाल ने बताया कि आरोपी रमेश कुमार पर धोखाधड़ी, जालसाजी, जालसाजी के लिए दस्तावेज तैयार करना व जाली दस्तावेज का मामला दर्ज किया गया है।