फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Chaudhary Devi Lal was not a person but an institution: Dr. Ajay Chautala

चौधरी देवीलाल व्यक्ति नहीं बल्कि संस्था थे : डॉ. अजय चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:58 PM IST
सार

सिरसा में जननायक जनता पार्टी ने चौधरी देवीलाल की 112वीं जयंती पर प्रदेशभर में 112 सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए। पार्टी अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने देवीलाल के आदर्शों और समाजहित में किए कार्यों का उल्लेख किया।

विज्ञापन
Chaudhary Devi Lal was not a person but an institution: Dr. Ajay Chautala
चोपटा।ताऊ देवीलाल चौक पर जननायक जनता पार्टी के हलका प्रधान अनिल कासनियां व अन्य माल्यार्पण करते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल एक व्यक्ति न होकर संस्था थे जिनसे मूल्य और आदर्श लिए जाते हैं। वे शुक्रवार को चौधरी देवीलाल की 112वीं जयंती पर लालबत्ती चौक स्थित चौधरी देवीलाल टाउन पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ने न केवल किसी विशेष वर्ग को बल्कि समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित करने के लिए कार्य किए। इसमें सर्वप्रमुख बुजुर्गों के लिए सामाजिक सम्मान पेंशन लागू कर देश में एक नई पहल की जिसे आज देश के सभी राज्य अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपरोक्त के अलावा बहुत सारी जनहित की नीतियां, उनकी ओर से लागू की गई थी, वे आज भी सभी सरकारों के लिए नजीर बनी हुई हैं।
विज्ञापन


डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी भी उनके आदर्शों व सिद्धांतों के अनुरूप जनकल्याण के कार्यों में जुटी है। इससे पूर्व उन्होंने अपने आवास पर भी जननायक चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसी कड़ी में उन्होंने अपने आवास के समक्ष चौधरी देवीलाल सामुदायिक पार्क में भी ताऊ देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उल्लेखनीय है कि चौधरी देवीलाल की 112वीं जयंती पर जेजेपी की ओर से प्रदेशभर में 112 सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जिसमें सिरसा शहर के साथ-साथ सभी हलकों में भी उनके जयंती पर हवन, माल्यार्पण व अन्य सामाजिक कार्य किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed