{"_id":"67a4f1b85c761fab1f0e9cf5","slug":"chargesheet-to-retired-joint-director-in-case-of-harassing-a-teacher-sirsa-news-c-128-1-sir1002-132775-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शिक्षिका को प्रताड़ित करने मामले में रिटायर्ड ज्वाइंट डायरेक्टर को चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शिक्षिका को प्रताड़ित करने मामले में रिटायर्ड ज्वाइंट डायरेक्टर को चार्जशीट
Thu, 06 Feb 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सरकारी स्कूल की एक शिक्षिका ने अधिकारियों पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में शिक्षा विभाग के रिटायर्ड ज्वाइंट डायरेक्टर को चार्जशीट किया गया है।
मामले की जांच बिजली विभाग के रिटायर्ड अधिकारी पीके गोयल को सौंपी गई है। मामले की जांच के लिए रिटायर्ड ज्वाइंट डायरेक्टर को पंचकूला में बुलाया गया, लेकिन वे अपना स्वास्थ्य ठीक न होने का हवाला देकर हाजिर नहीं हुए। जांच अधिकारी पीके गोयल ने उन्हें अगली बैठक में मेडिकल प्रमाण पत्रों सहित हाजिर होने को कहा है। वहीं, पंचकूला में बुलाई गई बैठक में पीड़ित शिक्षका दस्तावेज के साथ हाजिर हुई। अगली सुनवाई मार्च माह में तय की गई है।
पीड़ित जेबीटी अध्यापिका ने बताया कि उसके साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सौतेला व्यवहार अपनाया। उनकी छुट्टियां बकाया होने के बावजूद भी गलत प्रविष्टि करके सर्विस बुक में दर्ज कर दी तथा वेतन भी काट लिया। इस मामले की जांच लंबे समय से विचाराधीन चल रही है।