{"_id":"674b740d69ccb3b9960df196","slug":"character-building-camp-organized-sirsa-news-c-128-1-svns1027-129369-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जोधकां रोड पर खड़ी कार में 79 किलो 885 ग्राम डोडा पोस्त बरामद, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जोधकां रोड पर खड़ी कार में 79 किलो 885 ग्राम डोडा पोस्त बरामद, चालक फरार
Sun, 01 Dec 2024 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। डिंग थाना पुलिस ने जोधकां रोड पर खड़ी आल्टो कार में 79 किलो 885 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुई। इस दौरान पुलिस को कार चालक नहीं मिला। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डिंग थाना पुलिस के एएसआई राजेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त पर गांव मोचीवाली से जोधकां जा रही थी। गांव मोचीवाली से जैसे ही टीम जोधकां की तरफ निकली सड़क किनारे एक आल्टो कार खड़ी नजर आई। पुलिस ने कार के पास जाकर देखा तो कार चालक नहीं था। कार के अंदर कई बैग रखे हुए थे। पुलिस ने शक के आधार पर कार को खोला और अंदर रखे सभी प्लास्टिक बैग की जांच की। सभी में पुलिस को डोडा पोस्त बरामद हुई। पुलिस ने वजन करवाया गया तो एक बैग में 19 किलो 685 ग्राम, दूसरे में 20 किलो 180 ग्राम, तीसरे में 20 किलो 290 ग्राम और चौथे में 19 किलो 730 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुई। सभी को कुल वजन 79 किलो 885 ग्राम हुआ। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया।