{"_id":"6a7b61a6b5cb2f3b3c03c092","slug":"chants-of-har-har-mahadev-echoed-at-the-sanatan-dharma-mandir-devotees-performed-rudrabhishek-sirsa-news-c-128-1-svns1027-163029-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सनातन धर्म मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सनातन धर्म मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक
Tue, 11 Aug 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। श्री सनातन धर्म सभा की ओर से श्री सनातन धर्म मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में अटूट जलधारा का आयोजन किया गया। सुबह छह बजे से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया और दिनभर भगवान शिव के रुद्राभिषेक का सिलसिला चलता रहा।
शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने अपनी धर्मपत्नियों के साथ रुद्राभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इनमें अशोक बांसल, जय गोविंद गर्ग एडवोकेट, सुरेंद्र बांसल एडवोकेट, अशोक तलवाड़िया एडवोकेट, सुरेश वत्स और बजरंग पारीक सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। इनके अलावा बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी लोगों ने भी आयोजन में भाग लेकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।
महाशिवरात्रि के अवसर पर सभा की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें शहर के धर्मप्रेमियों के साथ श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय के अध्यापकों और विद्यार्थियों ने सेवा की। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष आरपी शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष नवीन केडिया एवं सचिव सुरेश वत्स ने सभी धर्मप्रेमियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं और आयोजन में सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। वहीं, हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला भी जारी रहा।
बड़ी संख्या में कांवड़िए सनातन धर्म मंदिर पहुंचे जहां मंदिर समिति की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय के अध्यक्ष सुरेंद्र बांसल एडवोकेट एवं प्रबंधक बजरंग पारीक ने महाविद्यालय के अध्यापकों और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।